आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा ? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसका आनंद उठा सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल 2022 के माध्यम से जानिए आज 01/02/2022 कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे ?  का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।            www.nenewsbharat.com

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

व्यावसायिक कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। परंतु उचित कार्यप्रणाली और सूझबूझ द्वारा अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। आपकी कोई योजना सफल रहेगी।स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं जो कि लाभदायक रहेंगे।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

घर परिवार की सुख शांति बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए भी खुशखबरी मिल सकती हैं।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। इस समय भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। परंतु किसी की मध्यस्थता से समस्या का निवारण भी जल्दी हो जाएगा। बच्चों की संगति पर जरूर नजर रखें।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

 वाहन अथवा घर की मरम्मत को लेकर बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रहेगी। हालांकि आपके सुझाव से परिस्थितियां काफी हद तक सामान्य हो जाएंगी।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

पति-पत्नी के बीच बच्चों की किसी बात को लेकर वाद विवाद रह सकता है। प्रेम संबंध को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

 बिजनेस कामों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने का प्रयास ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियो को कार्य की अधिकता की वजह से आज भी समय देना पड़ सकता है।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

किसी पारिवारिक मुद्दे के विचार-विमर्श में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी। भविष्य संबंधी निवेश के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। कुछ लोग आप की मानहानि करने की परिस्थितियां बना सकते हैं। इस समय धन के लेनदेन संबंधी कोई नुकसान होने की स्थिति बन रही है।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करना आपका दायित्व है। कभी-कभी ऐसा प्रतीत हो सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। हालांकि यह आपका भ्रम ही है।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

आज अपनी उर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर भी अवश्य रखें।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

मानसिक और शारीरिक सुकून बनाए रखने के लिए तनाव, गुस्से आदि जैसी परिस्थितियों से दूर रहे। मेडिटेशन योगा इसका उचित हल है।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक नज़दीकियां लाएगी। घर की देखभाल तथा सहयोग मैं भी आपसी योगदान बना रहेगा।माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखिए। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे |Mail:Surendersharma665@gmail.com Ph.No.+918219596872