बीएसएफ ने किया फिट इंडिया मूवमेंट रन

 आज़ादी का अमृत महोत्सव-02

न्‍यूज भारत, कोलकता :  सीमा सुरक्षा बल ने भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत 9 सितंबर, 2021 को सेक्टर मुख्यालय, कृष्णानगर में "फिट इंडिया मूवमेंट रन 2.0 - आजादी का अमृत महोत्सव" का आयोजन किया। भारत सरकार का यह  राष्ट्रव्यापी अभियान है जो, नागरिकों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करेगा। सेक्टर मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, कृष्णा नगर द्वारा आयोजित 10 किलोमीटर लंबे इस फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम को जोरदार प्रतिक्रिया मिली। कृष्णानगर सेक्टर के उप महानिरीक्षक बीएसएफ अमरीश कुमार आर्य के नेतृत्व में सुबह 0600 बजे केन्द्रीय विद्यालय, कृष्णा नगर में दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौड़ में बीएसएफ के 126 जवानों, उनके परिवार के सदस्यों, कृष्णा नगर के 37 स्थानीय लोगों और केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

  डीआईजी अमरीश कुमार आर्य ने कहा कि स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बीएसएफ हमेशा इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करता रहा है। इसके अलावा, उप महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कोरोना महामारी के बारे में बताया और सभी  लोगों को पीटी, योगा के महत्व के बारे में बताया, साथ ही साथ उन्होंने सभी बीएसएफ कर्मियों को ऐसा करने का निर्देश दिया। वहीं बीएसएफ कर्मियों को अपने आप को परिष्कृत और तेजस्वी व्यक्तियों की तरह बनाने के लिए फिटनेस गतिविधियों में शामिल होना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना कम से कम 30 मिनट का शारीरिक व्यायाम जरूर करना चाहिए।