यास तूफान पीडि़तों के बीच राहत सामग्री वितरित

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति  की ओर से यास चक्रवाती तुफान से त्रस्त जनमानस के सहायतार्थ गंगासागर स्थित समिति के स्वर्ग आश्रम भवन  प्रांगण में गंगासागर के  (900) जरुरतमंद  ग्रामीणों  को  खाद्य सामाग्री प्रदान किया गया।  इसके मौके पर  पश्चिम बंगाल सरकार  के सुंदरबन उन्नयन मंत्री बंकिम चंद हाजरा समिति के सचिव  नन्दकिशोर भुतड़ा  गंगासागर की ग्राम प्रधान श्रीमती शोभा डीन्डा उपप्रधान हरिपद्दो मण्डल समिति सदस्य  सुनीत तोदी , रामबाबू प्रजापति , धनराज बैद ,सक्रिय रहे। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार चौधरी  ने बताया कि गंगासागर  एवं धोबलाहाट के  ग्रामीणों में जरुरत मंद लोगों को यह राहत सामग्री वितरण किया गया। यह जानकारी राकेश कुमार शर्मा ने दिया।