दूषित पर्यावरण मानव जीवन के लिए खतरा : श्रीकुमार बंदोपाध्याय

एसएसबी सिलीगुड़ी सीमान्त को कुल 2,10,600 वृक्षारोपण का लक्ष्‍य

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : धरती पर पेड़ों की बेतहासा कटाई होने के कारण पर्यावरण दूषित होने लगा है जिससे मावन जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। इसलिए मानव जाति की रक्षा और उसे बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। पेड़ लगाने जहां हमें पर्यावरण के बचाव में सहायक होता है, वहीं इससे हमें उर्जा मिलती है जो मानव जाति के लिए काफी महत्‍वपूर्ण होता है। उक्‍त बातें विश्‍व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वृच्‍छा रोपड़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सशत्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक श्रीकुमार बंदोपाध्याय ने कही। इस अवसर पर उपस्थित बल कर्मियों को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण अभियान का महत्व बताया और भारत सरकार द्वारा इस वर्ष वृक्षारोपण कि ओर किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। महोदय ने बड़ी संख्या में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने सभी का आहवान किया।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष सशस्त्र सीमा बल ने कुल 12 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है जिसमें से सिलीगुड़ी सीमान्त को कुल 2,10,600 वृक्षारोपण का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर थॉमस चाको, उप महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी, डॉ निलिमा चौधरी, कमांडेन्ट (चिकित्सा) सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी, सुभाष चंद नेगी, कमांडेन्ट, 41 वीं वाहिनीं रानीडांगा. नीरज चंद, कमांडेन्ट, सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी आदि मौजूद थे। सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी एवं उसके सभी सेक्टरों व वाहिनियों में "विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2021 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के प्रांगण में "विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीकुमार बंदोपाध्याय, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी के साथ सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी और 41 वीं वाहिनीं रानीडांगा के समस्त अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया व इस अवसर पर कुल 190 पौधों का रोपण किया।