आज के दिन क्‍या होगा संयोग, क्‍या है आपका योग

राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा ? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसका आनंद उठा सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2021 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग हैं।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

 विवाद से क्लेश होगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। कार्य निर्णय बहुत ही शांति से विचार करके करना चाहिए। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों से तनाव की पूर्ण संभावना रह सकती है।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

 वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर होगा। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। विरोधी परास्त होंगे।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

  चिंता रहेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। संतान पर नजर रखें। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अर्थ संबंधी काम होंगे।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

  संतान की प्रगति संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

रोग व भय का माहौल बन सकता है। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहना चाहिए। दांपत्य जीवन शुभतापूर्ण रहेगा। लापरवाही की प्रवृत्ति का त्याग करें।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

नौकरी में अधिकारियों का उचित सहयोग नहीं रहेगा। लेन-देन के विषय में विवाद हो सकता है। राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे जो आपको लाभ प्रदान करेंगे।

मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। मांगलिक आयोजन होंगे।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

 प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। निजीजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। आर्थिक चिंता रहेगी।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

 भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Address: Aadarsh institute of occult sciences, Gurugram Contact: 8219596872 , Mail:surendersharma665@ gmail.com