गोपाला के रंग में रंगी माहेश्वरी महिला मंडल

न्‍यूज भारत, सि‍लीगुड़ी : माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से होली पर्व से पूर्व गोपाला संग होली का सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया गया। माहेश्वरी सेवा सदन परिसर में होली से पूर्व संस्था की सदस्याओ  ने अपने संग अपने -अपने गोपाल जी को  खूब सुंदर-सुंदर तैयार करके लेकर आई। सभी कान्हा एक साथ बैठे हुए रंगों से सारोबार होकर बहुत ही मनमोहक लग रहे थे। मानवी और सानवी मालपानी  ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थाने नृत्य, नाटिका एवं भजनों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम का  संचालन संयोजिका आभा लाहोटी , मोनिका बागड़ी एवं भानु प्रभा  थिरानी ने अनोखे अंदाज में किया। जयश्री मोहता किरण तोषनीवाल ने सभी को गेम्स खिलाकर मोहित कर दिया। नीलम झंवर का योगदान भी काफी सराहनीय रहा। अध्यक्षा भारती बिहानी ने सभी का स्वागत करके कार्यक्रम की शुरुआत की। सचिव मनिला राठी  ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कोषाध्यक्ष सविता झंवर एवं संस्था की काफी सदस्याओं ने कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम को सफल बनाया।