फांसीदेवा से ताल ठोंकेंगे डीला

जनता सेवा में जीवन लगा दूंगा, विकास को प्राथमिकता : डीला साइबो

सामजिक कार्यो में बेहतर प्रर्दशन, जनता की सेवा का मिला अवसर   

भाजपा ने टिकट पर लगायी मुहर, 20 वर्षो से लगे हैं संगठन के कार्य में

पवन शुक्‍ल, सि‍लीगुड़ी

नक्‍शलवाद के जनक की धरती नक्‍शलबाड़ी, मिशन-2021 के महासंग्राम, भारत-नेपाल अंर्तराष्‍ट्रीय सीमा से सटी बंगाल विधानसभा सीट फांसीदेवा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर डीला साइबो के लिए पक्‍की हो गई। हलांकि सीटों को लेकर भाजपा मुख्‍यालय चल रहे मंथन-2021 का परिणाम फांसीदेवा सीट पर मुहर लगने के बाद पूरे नक्‍शलबाड़ी क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी का माहौल है।

इस बावत फोन पर श्री साइबो ने बताया कि हम संगठन की बेहतरी के लिए पिछले 20 वर्षो से अधिक लगे हुए है। वहीं गरीबों और मजबूरों की सेवा को लेकर मैं हमेशा तत्‍पर रहता हूं। उन्‍होंनें कहा कि 1962 से लेकर 1972 तक फांसीदेवा सीट पर कांग्रेस का कब्‍जा रहा है। जबकि 1977 से लेकर 2006 तक यह सीट लाल सलाम के कब्‍जे में रहीं और 2011 व 2016 में यह सीट कांग्रेस सुनील चद्रं तीर्की के कब्‍जे में है। सीपीएम और कांग्रेस के कब्‍जे वाली करीब 96 प्रतिशत ग्रामीण और एससी के क्षेत्र में विकास की कहानी नगण्‍य है। भारत की स्‍वतंत्रता के करीब सात दशक बाद भी आज यह क्षेत्र अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। श्री साइबो ने कहा कि भाजपा ने मौका दिया है मैं जनता की शर्तो पर सौ फिसदी खरा उतने का प्रयास करूंगा और क्षेत्र को विकसि‍त करने में अपना जीवन लगा दूंगा मालूम बेदाग छव‍ि वाले डीला साइबो भाजपा के राज्य कार्यकारिणी क सदस्‍य है। कोरोना संक्रमण काल में जनता की बेहतर सेवा के लिए नाम उभर कर सामने आने के बाद उन्‍हें भाजपा ने यह सीट पर चुनाव लड़ने के मुहर लगा दी है।