अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं के बीच पैड वितरित

न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः स्वच्छता अभियान के तहत माहेश्वरी महिला मंडल सिलीगुड़ी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर 450 पैकेट सेनेटरी पैड वितरित किया गया। वहीं सदस्याओं के सहयोग से डाक्टर राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल में पैड के साथ जूस का भी वितरण कर छात्राओं के चेहरे पर मंडल ने मुस्कान बांटी। स्कूल की प्राचार्य संचिता देव एवं डॉ वंदना गुप्ता ने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्षा भारती बिहानी ने कहा अगर नारी अपनी क्षमता को पहचान ले तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सचिव मनिला ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष सविता झंवर सहित काफी सदस्याओ ने उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को सफल बनाया।