पहाड़ों की रानी के गोरखा भाजपा के साथः दिलीप घोष

दाल में कुछ काला, ममता सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही सीबीआई

पवन शुक्ल, सिलीगुड़ी

पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग की वादियां आज विकास को तरस रही है। पहले कांग्रेस की सरकार, फिर 35 वर्षों वामफ्रंट जो बचा-खुचा उसकी कसर पिछले दस वर्षों में ममता बनर्जी की तृणामूल में पूरी कर दी। विश्व प्रसिद्ध दार्जिलिंग की हसीन वादियों में जहां कभी सैलानियों का तांता लगा रहता था। आज सुविधाएं नहीं होने से पर्यटक यहां से विमुख हो रहे हैं। जिसके कारण पहाड़ पर बेरोजगारी में तेजी से इजाफा हुआ  है। लोग महानगरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। आज मैं पहाड़ के लोगों को वादा करता हूं कि पहाड़ के विकास के लिए पहाड़ के लोग ही करेंगे। भाजपा उनका पथप्रर्दशक बन कर उनके विकास की गाड़ी को डबल इंजन के साथ रफ्तार देगी। कि कल गोरखा साथ थे, आज भी हैं व कल भी गोरखा भाजपा के साथ रहेंगे।  हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर काम करती है इसी देश व प्रदेश की प्रगति होगी। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दार्जिलिंग परिवर्तन रथ यात्रा की सभा  के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

कोयला कांड  की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दाल में कुछ काला जरूर है। अगर दाल में काला नहीं होता तो सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में नहीं लेती। सीबीआई एक स्वतंत्र इनवेस्टीगेशन एजेंसी है उसे किसी भी सरकार के इजाजत की जरूरत नहीं होती। जहां भ्रष्टाचार होता है वहां अपना जांच शुरू करती है व निष्पक्ष तरीके से काम कर दोषियों को सजा दीलाती है। इसलिए दीदी के धमकाने से राज पर पर्दा नहीं पड़ा रहेगा। जांच हो रही है दुध का दुध व पानी का पानी नजर आएगा।  विमल गुरूंग के सवाल पर उन्होंनें कहा कि बिमल के साथ ममता खेल खेल रही है, लेकिन एक दिन जब बिमल गुरूंग के समझ में आएगा तो वह फिर घर वापसी करेंगे।