ब्रम्हांड को संतुलित करने की शक्ति सि‍र्फ ब्राम्हणों में

समाज और संगठन में एकता जरूरी: गणेश त्रिपाठी

अखिल भारतीय ब्रह्रामण संरक्षण संघ की पहली वार्षिक बैठक संपन्‍न  

न्‍यूज भारत, सि‍लीगुड़ी : ब्राह्मण शब्द आदि वेद से उत्पन्न हुआ है ब्राह्मण शब्द का अर्थ या परिभाषा वेद या उपनिषद से जानना उत्तम है| ब्राह्मण की परिभाषा बताते हुए उपनिषदकार कहते हैं कि जो समस्त दोषों से रहित, अद्वितीय, आत्मतत्व से संपृक्त है, वह ब्राह्मण है। भारत का मुख्य आधार ही ब्राह्मणो से शुरू होता है। ऐतिहासिक रूप हिन्दु वर्ण व्‍यवस्‍था में चार वर्ण होते हैं। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र ये चार वर्ण हैं। उन चार वर्णों में एक वर्ण है ब्राह्मण और इन वर्णों में ब्राह्मण ही प्रधान है, ऐसा वेदो का वचन है । ब्राह्मण व्यवहार का मुख्य स्रोत वेद हैं। ब्राह्मण समय के अनुसार अपने आप को बदलने में सक्षम होते है। ब्राह्मण हिन्दू वर्ण व्‍यवस्‍था का एक वर्ण है। यस्क मुनि की निरुक्त के अनुसार, ब्रह्म जानाति ब्राह्मण: अर्थात् ब्राह्मण वह है जो ब्रह्म (अंतिम सत्य, ईश्वर या परम ज्ञान) को जानता है। अतः ब्राह्मण का अर्थ है "ईश्वर का ज्ञाता"। सीधे सरल शब्दों में कह सकते है कि ब्रम्हांड को संतुलित करने वालो को ब्राम्हण कहते हैं ।

अखिल भारतीय ब्रह्रामण संरक्षण संघ की पहली स्‍थापना दिवस की वार्षिक बैठक जाजोदिया भवन में मुख्‍य अतिथि के रूप में बिहारी कल्‍याण मंच के गणेश त्रिपाठी ने उपस्थिति ब्राह्रमण समूह हो संबोधित करते हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम में मुझे अपार खुशी हो रही है। क्‍योंकि यहां उपस्थित लोग सभी अपने हैं। इस समाज के विभिन्‍न लोग एक मंच पर है और ब्राह्रमण समाज के विकास को लेकर एक संगठन बना जो काबिले तारिफ है। लेकिन हमें सबसे पहले जरूरी है कोई भी ब्राह्रमण समाज का हो उसे एक छत के नीचे लाकर संगठीत कर उनके विकास की सही रूप रेखा तैयार की जाए। इसके साथ ही उनके हक की लड़ाई के लिए एक जुट होकर रहे। इससे जहां ब्रह्रमणों के समाज का विकास होगा। वहीं उनके आत्‍म सम्‍मान की रक्षा होगी। इस कायर्क्रम को गुड्रडू सिंह ने ब्राह्रमणों का समाज में योगदान पर प्रकाश डाला। आगत अतिथियों को धन्‍यवाद प्रदेश अध्‍यक्ष मिथिलेश मिश्र्रा ने किया। इस समारोह में प्रदेश उपाध्‍यक्ष विधान चक्रवर्ती, श्‍याम रतन पांडे, शंभूनाथ ठाकुर प्रदेश सह कोषाध्‍यक्ष, अमित झा प्रदेश सचिव, संजय झा जिला सचिव, अरूण मिश्रा प्रदेश कोषाध्‍या, असीम मिश्रा जिलाध्‍यक्ष, राजीव झा जिला उपाध्‍यक्ष व नवीन मौजूद। वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष पूजा शर्मा, कविता पांडे जिला अध्‍यक्ष, शोभा शर्मा कोषाध्‍यक्ष, अनुराधा पांडे जिला सचिव, रंजीता कमल जिला कार्यालय प्रभारी मौजूद थे।