जीवन में अंर्तदृष्टि ही असंभव को संभव बनाती

माहेश्वरी महिला मंडल ने मातृछाया संस्थान में बाटी मुस्कान

न्‍यूज भारत, सि‍लीगुड़ी : माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मातृछाया सेवा संस्थान में बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ। जिसके तहत संस्था ने एक कंप्यूटर संस्थान के विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए भेंट स्वरूप फल, शाम का नाश्ता भी करवाया गया। साथ ही एक दरी भी भेंट की गई। वहीं इस आयोजित कार्यक्रम में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक-कार्यक्रम पेश कर शमां बाँध दिया जिसे देखकर संस्था की सदस्याएं भावुक हो उठी। दृष्टिहीन विद्यार्थियों का संगीत कार्यक्रम अनूठा एवं काबिले तारीफ था। यहां हमने देखा कि विधार्थी सिर्फ आवाज से इंसान को पहचान लेते हैं। सदस्याओं का कहना था कि वह कभी सोच भी नहीं सकती हैं कि इन विद्यार्थियों में इतना हुनर है। संस्थान  के सचिव  विशाल जैन ने  माहेश्वरी महिला मंडल का  आभार व्यक्त करते हुए बताया विद्यार्थी सिर्फ कंप्यूटर से नहीं बल्कि संगीत  भी सीखते है। वहीं यहां क्रिकेट का भी  प्रशिक्षण दिया जाता है। इनमें से एक बच्चे को पश्चिम बंगाल की क्रिकेट टीम में चुना गया है एवं उसे अंतरराज्यीय क्रिकेट खेलने के लिए बेंगलुरु भेजा गया है। यहां पर विधार्थियों को कंप्यूटर, संगीत एवं खेल का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

संस्था की अध्यक्षा भारती बिहानी ने ईश्वर का बहुत-बहुत शुक्रिया देते हुए कहा इन विद्यार्थियों को बाहरी दृष्टि भले ही न दी हो, लेकिन अंतर्दृष्टि इतनी मजबूत प्रदान की है कि यहां के विद्यार्थी असंभव को भी संभव बना सकते हैं। वहां प्रशिक्षण देने वालों को नमन करने को मन करता है। संस्था की सभी सदस्याओं ने कहा की हमें यहां आकर बहुत ही आनन्द आया। कार्यक्रम मे  संचालन वहां के मेनेजर  सुभाष जी ने किया। संस्था की अध्यक्षा भारती बिहानी, सचिव मनिला राठी एवं कोषाध्यक्षा सविता झंवर सहित 20 सदस्याओ ने वहां जाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।