ब्राइट के बच्चों ने मनाया रंगीन दिवस

 न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः हमारी दुनिया रंगों से भर गई है, बच्चों के सीखने का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रंगों की पहचान है। शुक्रवार को ब्राइट एकेडमी पंजाबी पारा सिलीगुड़ी में प्लेग्रुप के बच्चों द्वारा  ऑनलाईन "रंगीन दिवस" मनाया गया। प्लेग्रुप के सभी नन्हे बच्चों को रंगीन कपड़े पहनाए गए थे। बच्चे विभिन्न रंगीन वस्तुओं, खिलौनों और वास्तविक चीजों के साथ अपनी कक्षा में शामिल हुए। छोटे बच्चों ने कुछ फन एक्टिविटी का भी आनंद लिया।  जिसमें उन्होंने "एक वाइपेबल कलर बोर्ड" बनाना सीखा, जो उनके लिए एक मजेदार सीखने की प्रक्रिया थी। वे स्कूल द्वारा प्रदान की गई वर्कशीट पर भी रंग किए। शिक्षिकाओं और बच्चों ने कक्षा के दौरान रंगों के बारे में भी बात की और उन्होंने रंगों पर गाना गाया। यह बच्चों के लिए एक उत्कृष्ट सीखने का अनुभव था, जो उनके दृश्य भेदभाव को भी बढ़ाएगा। संक्षेप में सभी छात्रों को रंगों  से परिचय करवाकर एक प्यारा दिन बीताया गया।