BJP सूरज उगाती है तो टीएमसी सूरज डुबोना जानती: ममता बनर्जी

HIGHLIGHTS

भाजपा से खबर फैलाई जाएगी कि TMC पिछड़ रही है’, ममता बनर्जी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

ECI जानबूझकर मतदान व मतगणना को धीमा करायेगा, EVM में माइक्रोचिप फिट की जा सकती है

चुनाव आयोग पर मुख्‍यमंत्री ने लगाया गंभीर आरोप, हमारे एजेंटों का मनोबल तोड़ने की होगी चाल

एनई न्‍यूज भारत, कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को उलुबेड़िया की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इस बार जानबूझकर मतदान और मतगणना को धीमा कर रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को एक बड़ा बम फोड़ते हुए उलुबेड़िया की चुनावी रैली में उन्होंने सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार मतदान और मतगणना को जानबूझकर धीमा रखा जाएगा, ताकि टीएमसी के एजेंट थक जाएं और घबरा जाएं।

चुनाव आयोग पर किया सीधा हमला

जनसभा में ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार 'स्लो पोलिंग और स्लो काउंटिंग की पूरी तैयारी पहले से की गई है। पहले यह खबर फैलाई जाएगी कि तृणमूल ज्यादातर सीटों पर पिछड़ रही है। यह सब हमारे एजेंटों का मनोबल तोड़ने की चाल की जायेगी।

ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं को साफ चेताया कि ऐसी किसी भी अफवाह से न घबराएं और न भटकें। ममता बोलीं कि अगर BJP सूरज उगाती है तो तृणमूल सूरज डुबोना जानती है। 2021 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बस यह पक्का करो कि हर वोटर वोट डाल सके।

EVM में माइक्रोचिप का डर, बड़ी चेतावनी

सीएम ने EVM को लेकर भी गंभीर आशंका जताई और अपने मतगणना एजेंटों को हिदायत दी कि अगर कोई मशीन खराब हो तो उसे दुरुस्त करके दोबारा इस्तेमाल न करने दें।

उन्होंने कहा कि मशीन में माइक्रोचिप फिट की जा सकती है। खराब मशीन की जगह नई मशीन की मांग करो, मरम्मत की नहीं। यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि विपक्षी दल पिछले कई चुनावों से EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते आ रहे हैं।

केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी पर भड़कीं ममता

इस बीच, आयकर विभाग और ED ने शुक्रवार को कोलकाता और आसपास के इलाकों में TMC के एक नेता, एक प्रत्याशी और ममता के नामांकन के प्रस्तावक के घर और दफ्तर पर छापे मारे। इस पर मुख्यमंत्री ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां कभी भाजपा, कांग्रेस या CPI(M) नेताओं के घर नहीं जातीं। बस तृणमूल को निशाना बनाया जाता है। लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं। मैं अकेली योद्धा नहीं हूं, मेरी माताएं और बहनें भी साथ हैं।