HIGHLIGHTS
नहाते समय गहरे पानी में समा गए, NDRF कर रही रेस्क्यू
एनई न्यूज भारत, गोरखपुर
गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी पर बन रहे पुल के पास नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। इस घटना की जानकारी के बाद घटना बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने NDRF की टीम के साथ पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर निवासी गांव के निवासी 3 दोस्त गर्मी सो राहत के लिए 19 वर्षीय शुभम यादव, 18 वर्षीय अभय उर्फ बंटी, और 20 वर्षीय काजीपुर के शिव साहनी शुक्रवार को दोपहर में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय उनका पैर गहरे पानी में फिसल जाने के कारण तीनों पानी में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय पहुंचे लोगों ने सूचना मजनू चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय और NDRF की गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी।



