नई दिल्ली में सिलीगुड़ी की अदिति को मिला राष्ट्रीय शक्ति शिरोमणि सम्मान-2026

HIGHLIGHTS

यह केवल एक समारोह नहीं, बल्कि दुर्गा स्वरूपा नारी शक्ति के सम्मान का दिव्य अवसर: अदिति गुप्‍ता

एनई न्‍यूज भारत, नई दिल्ली/सिलीगुड़ी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन, सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह में सिलीगुड़ी की समाजसेविका एवं कवयित्री अदिति गुप्ता को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शक्ति शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संपर्क क्रांति परिवार द्वारा नई दिल्ली के लाजपत नगर स्थित लाजपत भवन ऑडिटोरियम में किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सह-राष्ट्रीय संयोजक विनायक शर्मा एवं असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी के कर-कमलों द्वारा अदिति गुप्ता को सम्मानित किया गया। समारोह में संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं देशभर से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्थापक सह-राष्ट्रीय संयोजक विनायक शर्मा एवं असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी के कर-कमलों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।अदिति गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक समारोह नहीं, बल्कि दुर्गा स्वरूपा नारी शक्ति के सम्मान का दिव्य अवसर था, जिसे मैं जीवनभर नहीं भूल सकती।"

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अदिति गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसमें हाल ही में लगभग 70 महिला कर्मचारियों को सम्मानित करना शामिल है। उनके निरंतर प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बन रहे हैं।

सम्मान प्राप्ति पर अदिति गुप्ता ने कहा कि मैं तहे दिल से विनायक शर्मा, पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी एवं संपर्क क्रांति परिवार की पूरी टीम का आभार व्यक्त करती हूँ। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। यह केवल एक समारोह नहीं, बल्कि दुर्गा स्वरूपा नारी शक्ति के सम्मान का दिव्य अवसर था, जिसे मैं जीवनभर नहीं भूल सकती।"

अदिति गुप्ता समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं और महिला सशक्तिकरण हेतु उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने लगभग 70 महिला कर्मचारियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया, जो उनके सामाजिक समर्पण का सशक्त उदाहरण है। उनके प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणादायक भूमिका निभा रहे हैं।