भाजपा की मिशन-2026 की रणनीति पर सिलीगुड़ी में मंथन

HIGHLIGHTS

कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा, राज्य के लिए सकारात्मक बदलाव लाने का समर्पण काबिले तारिफ: राजू बिष्‍ट

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कमर कस चुकी है। भाजपा के सांसद सह भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजू बिष्‍ट की उपस्थिति में 14 फरवरी को सिलीगुड़ी में 5 मंडलों की BJP सिलीगुड़ी संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

अगले माह होने वाले विधान सभा चुनाव-2026 को लेकर मंथन किया गया। इसमें अलीपुरद्वार के सांसद मनोज तिग्‍गा ने सिलीगुड़ी संगठनात्‍मक कमेटी की बैठक में मिशन-2026 के लिए चुनावी रणनीति चर्चा किया गया। इस बैठक में सभी 5 मंडल स्तर के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी, सभी शक्ति केंद्र प्रभारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राजू बिष्‍ट ने कहा कि सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी 5 मंडलों की BJP सिलीगुड़ी संगठनात्मक बैठक कार्यकर्ताओं को मिशन-2026 के लिए कमर कसकर तैयार रहने को कहा है।

उन्‍होंने कहा कि संगठनात्मक मुद्दों, हमारी चल रही जन-पहुंच पहलों और आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर कार्यकर्ता जुट जाएं।

हालांकि हमारे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा, और हमारे क्षेत्र और राज्य के लिए सकारात्मक बदलाव लाने में उनका समर्पण देखकर खुशी हो रही है।