महासमर 2026: भाजपा कार्यकार्ताओं को जीत का मंत्र देगें शाह

HIGHLIGHTS

गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, काफि‍ले का हुआ ट्रायल रन

शनिवार को गोसाईपुर में कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देगें अमित शाह

उत्‍तर बंगाल के 6 हजार से अधिक चयनित कार्यकर्ताओं को भेजा गया निमंत्रण

चुनावी हिंसा का खूनी खेल का अंत 26 में, 2 माह में होगा विर्सजन: राजू बिष्‍ट

आकाश शुक्‍ल, सिलीगुड़ी

बंगाल में महासमर-2026 की जंग शुरू हो चुकी है। कुछ दिन पहले सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में बनने वाले महाकाल धाम की आधारशिला रखकर चुनावी बिगुल फूंका, तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चुनावी राज्‍य बंगाल और असम को देश की पहली बंदे भारत स्‍लीपर कोच की सौगात देकर चुनावी जंग का एलान कर दिया है। जबकि शनिवार 31 जनवरी 2026 केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।  

गृहमंत्री के आगमन को लेकर थ्रीलेयर सुरक्षा की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी है। वहीं, सुरक्षा का जायजा लेने के लिए केन्‍द्रीय सुरक्षा बल की टीम शुक्रवार को सिलीगुड़ी पहुंची। बागडोगरा के गोसाईपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्‍मेलन स्‍थल के सुरक्षा का जायजा लिया गया। इसके साथ ही अमित शाह के काफीले के कानवाई का रिहर्लसल भी किया गया।

केन्‍द्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर बागडोरा एयरपोर्ट से लेकर सभा स्‍थल तक सुरक्षा को केन्‍द्रीय एजेंसियों ने चाक-चौबंद किया है। शनिवार को होने वाली सभा में केन्‍द्रीय मंत्री सुकांतो मजूमदार, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सौमिक भट्टाचार्य,  बंगाल विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, सुनील बंसल, उपेन्‍द्र यादव, त्रिपुरा के पूर्व मुख्‍यमंत्री बंगाल चुनाव के सह प्रभारी विप्‍लब देब, बिहार से मंगल पांडेय समेत भाजपा के नेताओं को जमावड़ा होगा।

कार्यक्रम स्‍थल का जायजा लेने पहुंचे दार्जिलिंग के सांसद सह भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजू बिष्‍ट ने बताया कि चुनाव को लेकर केन्‍द्रीय गृहमंत्री शनिवार को गोसईपुर के मैदान में भाजपा के चयनित कार्यकार्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी को पत्र दिया गया है।

भाजपा की ताकत हमारे बूथ लेबल के कार्यकर्ता हैं, लेकिन इस कार्यक्रम में चयनित कार्यकर्ता ही भाग लेंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के लिए देश सर्वोपरी है इसलिए भाजपा के कार्यकार्ता सिर्फ समाज की सेवा में लगे रहेंगे। पश्चिम बंगाल की भ्रष्‍ट तृणमूल सरकार को उखाड़ कर फेंकना भाजपा के कार्यकर्ताओं का संकल्‍प है। क्‍योंकि ममता के 15 वर्ष के शासन में करीब 300 सौ कार्यकार्ताओं की हत्‍या हुई है और प्रशासन सिर्फ लीपापोती करता है।  

ममता बनर्जी के दिल्‍ली जाने के सवाल पर राजू बिष्‍ट ने कहा कि 15 साल तक ममता दीदी के नाटक का पटाक्षेप होने का समय आ गया है। तुष्टिकरण की नीति से तालियां तो बजती हैं, लेकिन विकास नहीं होता है। बीएलओ की मौत पर राजनीति करना ठीक नहीं है। पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा का खूनी खेल 2026 में खत्‍म हो जायेगा और दो माह में तृणमूल का विर्सजन हो जायेगा।