विविधता व जिज्ञासा की भावनाओं से भरा रहा TEDxDPSFulbariYouth 2.0

HIGHLIGHTS

TEDxDPSFulbariYouth 2.0 की मेज़बानी की–विचारों और प्रेरणा का उत्सव सम्पन्न

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) फूलबाड़ी ने 17 जनवरी 2026 को अपने बहुप्रतीक्षित TEDx इवेंट TEDxDPS Fulbari Youth 2.0 का दूसरा एडिशन सफलतापूर्वक आयोजित किया।इस इवेंट ने एक बार फिर छात्रों, पूर्व छात्रों, माता-पिता और गेस्ट स्पीकर्स को जागरूकता, उत्थान, पुनर्स्थापन और आकांक्षा की थीम पर विचारो के विषय, प्रेरणादायक कहानियाँ और नए दृष्टिकोण साझा करने के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें विद्या भारती फाउंडेशन की अध्यक्षा सह प्रो-वीसी डीपीएस सिलीगुड़ी की कमलेश अग्रवाल, प्रो-वीसी डीपीएस फूलबाड़ी के शरद अग्रवाल, डीपीएस फुलबाड़ी की निदेशिका श्रीमती स्निग्धा अग्रवाल और डीपीएस फूलबाड़ी की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनोवाराबी अहमद भी शामिल थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत इस कार्यक्रम के एंकर, ऐशानी साहा और आश्रिथ गुहा के द्वारा TEDx DPS Fulbari Youth के परिचय के साथ हुई। जिसने रचनात्मकता, आत्मविश्वास और बौद्धिक खोज से भरे दिन के लिए माहौल तैयार किया। वक्ताओं की सूची में 13 प्रभावशाली वक्ता शामिल थे।

पेखम मुखोपाध्याय-कक्षा 11

दक्षिता प्रधान–कक्षा प्रेप

अंकन सरकार-कक्षा 7

प्रगति मित्तल-पूर्व छात्रा

सप्तर्षि चटर्जी-कक्षा 11

यशना प्रसाद-कक्षा 11

डॉ. देबोलीना चौधरी अभिभावक वक्ता

पहले सत्र के बाद दर्शकों को 15 मिनट का ब्रेक मिला, जिसमें स्कूल बैग पाइपबैंड का एक शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में

आहाना घोष-कक्षा 5

आरवसेन-कक्षा प्रेप

गीता स्मिता कुंडू-कक्षा 11

डॉ. प्रिंस पारेख-अतिथि वक्ताओं

सप्तश्या दास-कक्षा 11

शताक्षी काल्टा-कक्षा 6

सभी वक्ताओं ने प्रभावशाली अंतर्दृष्टि, व्यक्तिगत कहानियाँ और नवीन विचार प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों को बहुप्रभावित किया। युवा छात्रों के द्वारा नए नज़रिए पेश करने से लेकर वरिष्ठ छात्रों के द्वारा दमदार विचार प्रस्तुत किया गया।इस कार्यक्रम में सोच की विविधता और जिज्ञासा की भावनाओं का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन एक सम्मान समारोह के साथ हुआ, जिसके बाद एक ग्रुप फ़ोटो ली गई, जो TEDx DPS Fulbari Youth 2.0 के सफल समापन का प्रतीक था।

हम अपनी डायरेक्टर, मैडम स्निग्धा अग्रवाल, TEDX DPS फूलबाड़ी यूथ की मुख्य ऑर्गनाइज़र, क्यूरेटर सुश्री सतरूपा मुखर्जी, को-क्यूरेटर सुश्री पियाली दत्ता सरकार, कोच सुश्री मुस्कान कंडोई, को-कोच सुश्री मुनमुन चक्रवर्ती, स्पीकर्स, वॉलंटियर्स और सभी उपस्थित लोगों को उनके अथक प्रयासों और अटूट समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।उन सबके समर्पण से ही यह कार्यक्रम शानदार सफलता प्राप्त किया।