नये वर्ष का अंत और आगाज पर ठंड का ट्रीपल अटैक

HIGHLIGHTS

नये साल में रूलायेगी सर्दी और बारिश, कुहासे से यातायात रहेगी प्रभावित

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है

सर्द हवाओं के बीच लोग लेने लगे अलाव का सहारा, संडकों पर भीड़ हुई कम

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

ट्रीपल टी के कॉरिडोर चिकननेक अर्थात वादियों के गोंद में बसे सिलीगुड़ी और डुवार्स की वादियों में जहां सर्दी का सितम ढाने लगा है। हालांकि सिक्किम की उंची पहाड़ों पर जम रही बर्फ ने सिलीगुड़ी में ठंड ने अपना सबसे रौद्ररूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार के आखिरी दो दिन दिसंबर की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात साबित हुई है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है, जबकि दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे खिसककर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ठंड के इस बढ़ते असर से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। वहीं दो दिनों से लगातार कुहासे की चादर में सिलीगुड़ी सिमटा रहा। जबकि मंगलवार को सुबह से हल्‍की बारिश ने सर्द को और हवा दे दिया। जिसके कारण पूरे ठंड की चपेट लोग घरों में सिमटे रहे इसके साथ ही ठंड से बचने के जिलए अलाव का सहारा लेते नजर आये।

नए साल पर बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार जहां 2025 के आखिरी दो दिनों में सिलीगुड़ी पूरी तरह सर्द रहा।वहीं एक जनवरी को नए साल की शुरुआत बारिश ठंड का आगाज और होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तीन जनवरी तक ठंड, बादल और कोहरे का सिलसिला लगातार बना रह सकता है।

दिन और रात दोनों समय रहा सर्दी का असर

सोमवार और मंगलवार का दिन और को सिलीगुड़ी में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच सीमित रहने का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

घना कोहरा बनेगा परेशानी की सबब

सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई है। इसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात और हवाई उड़ानों पर पड़ने की संभावना है। ठंडे दिन और कोहरे की वजह से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दफ्तर जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।