HIGHLIGHTS
देश 2025 में महाकुंभ भगदड़, दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत, पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर से लेकर इंडिगो उड़ानें रद्द होने तक का मामला सुखियों में रहा है। वर्ष 2025 ने देश में हुए कई घटनाओं समेत बहुत कुछ झेला है। जिससे सुरक्षा, राजनीति और विमान दुर्घटना, विमानों की उड़नों रद्द हाने पर नई बहस छिड़ी रही और आइये इन घटनाओं पर एक नजर डालते हैं।
दु:खद रहा पहलगांव, फरीदाबाद से चलकर दिल्ली़ में आतंक का ताडंव
महाकुंभ की भगदड़, विमान हादसा और ऑपरेशन सिंदूर रहा सुर्खियों में
हादसों के दौर से गुजार 2025 में सैकड़ों लोग काल के गाल में समाये
इस साल होने वाली 10 बड़ी घटनाएं, जिसने भारत पर डाला गहरा असर
आकाश शुक्ल, सिलीगुड़ी
देश में वर्ष 2025 का वर्ष भारत के लिए एक घटनात्मक वर्ष साबित हुआ। जिसमें धार्मिक उत्सवों से लेकर राजनीतिक उथल-पुथल, आतंकी हमलों से सुरक्षा चुनौतियों और विमान दुर्घटना की त्रासदी देखने को मिली। इन घटनाओं ने न केवल सुर्खियां बटोरीं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाला है। आइए नजर डालते हैं देश की 10 प्रमुख घटनाओं पर, जिन्होंने देश को झकझोर दिया।
1.महाकुंभ और नई दिल्ली स्टेशन भगदड़
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम प्रयागराज में हुआ जिसमें करोड़ों की संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु जुटे, लेकिन 29 जनवरी को हुई भगदड़ में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए। हालांकि कुंभ के दौरान देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं अपने साधन से प्रयागराज पहुंचने वालों की संख्या का रिकार्ड भी टूटा, जिसके कारण जाम और सड़क हादसों में काफी इजाफा हुआ था।
2. 27 वर्ष के बाद भाजपा दिल्ली विधानसभा सत्तासीन हुई
इस वर्ष 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव ने राजनीतिक समीकरण बदल दिया। 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर 27 साल के बाद सत्ता हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा।
3.पहलगाम में आतंकी हमले में धर्म पूछकर हत्या
काश्मीर हमेश से पर्यटकों की पहली पसंद है। अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के वैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने देश को देश और केन्द्र की सरकार को झंकझोर कर रख दिया। 22 अप्रैल को हथियारबंद आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए। आतंकियों ने सिर्फ हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया था।
4.ऑपरेशन सिंदूर से नापाक पाक को मिला जवाब
जम्मू काश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया, जो 6 से 10 मई तक चला। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। 4 दिन में ही भारत के सामने पाकिस्तान सेना घुटने टेक दिए थे।
5.एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा रहा दुखद
12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 171 टेकऑफ के ठीक बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उड़न भरने के कुछ देर बाद ही दोनों इंजन फेल हो गया और विमान एक इमारत से टकरा गया, जिसमें 241 यात्रियों और चालक दल की मौत हो गई। इस हादसे में केवल एक ही यात्री बचा था।
6. केन्द्रय की सरकार ने पास किया वक्फ (संशोधन कानून) 2025
मुस्लिम वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में क्रांतिकारी सुधार लाते हुए केन्द्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को पास किया गया। अगस्त 2024 में पेश बिल को मंजूरी मिलने के बाद, कानून ने वक्फ बोर्डों में गैर-मुस्लिम सदस्यों को अनिवार्य किया और संपत्तियों की पारदर्शिता बढ़ाई।
7.स्पेशल इंटेंशिव रिवीजन (SIR) ने बटोर रही सुर्खिया
केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) ने 2025 में मतदाता सूचियों को अपडेट करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरु हुए SIR को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं, सरकार का कहना है कि इससे लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई।वहीं वर्तमान में SIR उत्ततर प्रदेश ओर बंगाल समेत 12 में जारी है। जिसमें यूपी और बंगाल में जबरदस्तग हंगामा चल रहा है।
8.बिहार विधानसभा चुनाव गठबंधन का नया उदाहरण
बिहार में SIR के हंगामें के बावजूद नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव ने गठबंधन राजनीति का नया उदाहरण पेश किया। 6 से 11 नवंबर तक चले मतदान के बाद NDA ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। 67.13% रिकॉर्ड मतदान के बावजूद विपक्षी महागठबंधन बिखर गया।
9.लाल किले के पास कार ब्लास्ट, आतंक का नया माड्यूल
नई दिल्ली के लालकिला के सामने हुई आतंकी घटना ने आतंक का नया माड्यूल सामने आया। 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में विस्फोट से राजधानी दहल गई। धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई और 20 से अधिक घायल हो गए। इसकी जांच में आतंकी साजिश का पता चला।
10.इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी थी मुसीबत
देश की बड़ी विमानन कंपनी ने 2025 के अंत में इंडिगो एयरलाइंस का संकट चरम पर पहुंचा, जब 8 दिनों में 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



