बीएसएपफ ने फिर 3 करोड़ का सोना जब्त, बंगलादेशी तस्कर दबोचा गया

HIGHLIGHTS

तस्करी का प्रयास विफल, बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी भारत–बांग्लादेश सीमा पर 2354.73 ग्राम सोना जब्त

जलकुंभी की आड़ लेकर झील के रास्ते बांग्लादेश की तरफ से भारत की सीमा की ओर बढ़ रहा था सोना तस्कर

एनई न्यूज भारत, नदिया

सीमा सुरक्षा बल दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 32वीं वाहिनी की सीमाचौकी तुंगी के इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई किया। इस कारर्वाई  के दौरान बांग्लादेशी तस्कर को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अवैध सोने के बिस्कुटों को जलकुंभी की आड़ लेकर सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था। बीएसएफ ने जब्त किये गए सोने के बिस्कुटों का कुल वजन 2354.73 ग्राम व अनुमानित कीमत ₹3,05,99,716 है।

बीते 2 दिसंबर की दोपहर सीमा चौकी तुंगी के जवानों को एक गुप्त सूचना  मिली कि, कुछ बांग्लादेशी तस्कर बांग्लादेश से तस्करी किये गए अवैध सोने को सीमाचौकी के इलाके से पार करने की फ़िराक में हैं, सूचना मिलते ही सीमाचौकी के सभी जवानों को अतिरिक्त अलर्ट कर दिया और संभावित रास्तों पर तस्करों को पकड़ने के लिए घात लगाई, शाम लगभग 5 बजे के आस पास दो संदिग्ध व्यक्ति जलकुंभी की आड़ लेकर झील के रास्ते बांग्लादेश की तरफ से भारत की सीमा की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिए। घात लगा कर बैठे जवानों ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावनी दी और उनको घेरने का प्रयास किया, इस कारवाई में एक तस्कर रंगे हाथ पकड़ा गया लेकिन दूसरा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब रहा। 

घटना के तुरंत बाद आस पास के इलाके की गहन तलाशी ली गई, जिसके दौरान मौके से कुछ पैकेट बरामद हुए, जिसकी जांच करने पर उसके अंदर से सोने के 20 बिस्कुट बरामद हुए। जवानों ने तत्परता दिखते हुए सोने के बिस्कुटों को जब्त कर लिया। पकड़े गए तस्कर को आगे की पूछताछ के लिए सीमा चौकी तुंगी लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है और कुछ समय से सीमा पार अवैध गतिविधियों मे संलिप्त है। आगे उसने बताया कि उसे यह सोना सीमा पार किसी अन्य व्यक्ति को सौंपना था, जिसके बदले में उसे कुछ पैसे देने का वादा किया गया था, लेकिन बीएसएफ ने उन्हें पहले ही पकड़ लिया और वे अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके। गिरफ्तार किये गए तस्कर को जब्त सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।

बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के उपमहानिरीक्षक सह जनसंपर्क अधिकारी नीलोत्पल पाण्डेय, ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवान तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह सक्षम व सजग हैं और निरंतर अपनी प्रतिबद्धता साबित कर रहें हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से अपील की कि यदि उन्हें सोने की तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो उसे तुरंत बीएसएफ की सीमा साथी हेल्पलाइन नंबर 14419 या व्हाट्सएप नंबर 9903472227 पर मैसेज या वॉयस नोट के माध्यम से साझा करें। पुख्ता सूचना देने पर उपयुक्त इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।