HIGHLIGHTS
भारत-नेपाल की साझा संस्कृति, इसलिए इसे हिंदू राष्ट्र बना कर हिंदुत्व का विकास हो : श्रीमती अस्मिता भंडारी
आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन धर्म के अनुयायी देश-विदेश में जहां कहीं भी है एकजुट हो रहे: भिखारी प्रजापति
एनई न्यूज भारत, गोरखपुर
गौ माता भारत की ऋषि, कृषि व संस्कृति का आधार है। इसलिए गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिया जाए। उक्त बातें गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन के दूसरे दिन योगीराज गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन में व्यक्त की।
नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अस्मिता भंडारी ने नेपाल को हिंदू अधिराज्य बनाए जाने की बात कही। विश्व हिंदू महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन श्रीमती भंडारी ने कहा कि, भारत व नेपाल की साझी संस्कृति है। नेपाल की बहु संख्यक आबादी हिंदू है। इसलिए इसे हिंदू अधिराज्य घोषित किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विदेशी अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि, आज लोक सन्यासी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन धर्म के अनुयायी देश विदेश में जहां कहीं भी है योगी जी के नेतृत्व में एकजुट हो रहे हैं । सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्वांचल के विवाह संस्कार की जीवंत संगीतमयी प्रस्तुति ने सभी को भाव विव्हल कर दिया।
आज के सत्र में आचार्य कृष्ण विश्रुतपाणि, गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ लालमणि त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राकेश सिंह , शंभू नाथ तिवारी ने विभिन्न प्रस्ताव में अपनी बातें रखीं। हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच कवि गौरव सिंह चौहान की कविता ने लोगों में योगी के प्रति एक नया- रणरणक पैदा कर दिया।



