सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रसाद वितरण के साथ गणेश पूजा सप्ताह का भव्य आयोजन गूँजा गणपति बप्पा मोरया

• सालुगड़ा में 13वें गणेश पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन

• सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रसाद वितरण से गूंजा उत्सव स्थल

एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी: सलुगाड़ा व्यवसाय समिति की ओर से 13वां गणेश पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सलुगाड़ा वार्ड 42 की वार्ड पार्षद शोभा शुभा ने फीता काटकर पूजा का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

पूजा महोत्सव के अवसर पर सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम दिन भजन-कीर्तन, नृत्य और गीत प्रस्तुत किए गए। भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप फल, मिठाई और जूस का वितरण किया गया तथा विशेष आकर्षण के रूप में केक काटा गया। अगले दिन ‘पूरी-हवाला’ प्रसाद वितरण समेत अन्य पारंपरिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

समिति की ओर से तासी दोरजी लामा, शंकर प्रसाद, राहुल प्रसाद, कुणाल सिंह समेत अनेक सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने उत्सव में भाग लेकर गणेश पूजा की गरिमा को और बढ़ा दिया।

यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया।