• 48 घंटे में भारत छोड़े सभी पाकिस्तानी
• भारत ने पाकिस्तान पर सिंधु जल पर लगाया रोक
एनई न्यूज भारत,नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक में भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े और ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। यह कदम हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद उठाए गए हैं, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया।
बैठक के बाद जारी किए गए निर्णय इस प्रकार हैं:
1. सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है।
2. भारत, पाकिस्तान से अपने सभी राजनयिक अटैशे वापस बुला रहा है।
3. अटारी-वाघा बॉर्डर को अगली सूचना तक बंद किया जा रहा है।
4. किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को अब भारतीय वीजा नहीं दिया जाएगा।
5. भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों के भीतर देश छोड़ने का आदेश।
6. पाकिस्तानी रक्षा अटैशे को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित किया गया है।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "बहुत समय तक हमने पाकिस्तान को समझाने की कोशिश की, लेकिन अब सहनशीलता की सीमा समाप्त हो चुकी है। अब न केवल आतंक के अपराधियों तक, बल्कि उनके पीछे छिपे आकाओं तक भी भारत पहुंचेगा। जो आतंक को राज्य नीति के रूप में अपनाते हैं, उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा।"
यह भारत की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए लिया गया अब तक का सबसे सख्त कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इन निर्णयों का अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है।