01 जुलाई 2020 को क्‍या है आपका योग, आज के दिन क्‍या होगा संयोग


आज 2020-50-50 हो गया मतलब साल का आधा माह निकल गया। 01 जुलाई 2020 के दिन ग्रहों के बदलते चाल से नक्षत्र अपनी चाल बदल रहा हैं, इन नक्षत्रों का हमारे दैनिक जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह-नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इससे भी आपका जीवन प्रभावित होता है। ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग-अलग होता है, कभी सफलता हमारी कदम चूमती है, तो कभी असफलता हाथ लगती। वहीं कभी दिन सामान्य दौर से गुजरता है, आप अपने राश‍ि के प्रथम शब्‍द के साथ आपका आज का दिन कैसा रहेगा, ये जानिए हमारे इस राशिफल में, देवभूमि  हिमाचल के पंडित सुरेन्द्र शर्मा से...!

आज का राशफिल

मेष (Aries) (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।घर में सुख-शांति व्यापार में विस्तार तथा आय में वृद्धि का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। जातक रोमांस तथा प्यार पर खर्चा करेगा।
वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
साझेदारी व्यवसाय से आय बढ़ेगी तथा दाम्पत्य जीवन में आनन्द की अनुभूति हगी। आपको प्यार व रोमांस का अवसर मिलेगा। आपको अपनी माता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा।धर्म के प्रति आपकी कमी बढ़ेगी।
मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा)
गहन चिंतन के कारण मन दुखी होने का योग बनेगा। अपने सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखना होगा। घर की साफ-सफार्इ का ख्याल रखना होगा। घर में खाद्य सामग्रियों के भंडार के स्थान की साफ-सफार्इ के बारे में सतर्क रहना होगा।
कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।प्यार तथा रोमांस में कोई भी बाधा नहीं रहेगी। दक्षिण दिशा की ओर यात्रा न करें।
सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे)
प्यार तथा रोमांस में बाधा कुछ कम होने का योग बनता है। व्यापार तथा सेवा में सफलता का योग बनता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा आपके तथा पिता के लिए कष्ठकारक है।
कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा की दृष्टि से यह कष्टकारक है। प्यार तथा रोमांस में धोखा खा सकते हैं।घर में अशांति का योग बन रहा है। सेवा में स्थानान्तरण का योग बनना है।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते)
भाग्य कम काम करेगा। प्यार तथा रोमांस में कोई बांधा नहीं आएगी। संपत्ति में वृद्धि का योग बनेगा। मामा का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू)
मानसिक तनाव होने का योग बनता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। प्यार तथा रोमांस में सफल रहेंगे, लेकिन दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है
धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे)
अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।जीवनसाथी से मनमुटाव तथा साझेदारी के कारण धोखा होने का योग बना रहेगा। प्यार तथा रोमांस का द्वार खुले रहेंगे।
मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र)
व्यापार तथा व्यवसाय में आय बढ़ेगी। प्यार तथा रोमांस का अवसर मिलेगा। शत्रु आपके परस्त होंगे। दाम्पत्य सुख बना रहेगा।
कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :
काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। बच्चे अवसाद से ग्रसित हो सकते हैं। ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है।
मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची)
व्यापार तथा व्यवसाय में परेशानी कम होने का योग बनेगा। घर में अशांति हो सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। आय में वृद्धि का योग बनता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और  से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। दक्षिण में यात्रा न करें।
अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |
Contact-
pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
Mobile-8219596872