अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

 

अंतर्राष्ट्रीय लोकगायक का राकेश उपाध्याय को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा किया गया सम्मान

एनई न्यूज भारत,गोरखपुर: 10 मई को गोरखपुर कलेक्ट्री कचहरी सभागार में परशुराम सेना द्वारा मनाया गया भगवान परशुराम का जन्म उत्सव। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर केसी पाण्डेय एवं परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पाण्डेय के नेतृत्व भी मनाया गया इस मौके पर भारी मात्रा में परशुराम सेना भी उपस्थित परशुराम भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय लोकगायक राकेश उपाध्याय को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर केसी पाण्डेय एवं परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पाण्डेय ने राकेश उपाध्याय को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय, उर्मिला पांडेय,मनोज मिहिर,नंदू मिश्र व्यास सूरज मिश्र के साथ सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।