एवीटी टूर 2021, गोल्फ़ चैंपियनशिप ट्रॉफ़ी पर बीएसएफ का कब्‍जा

पुष्पेंद्र सिंह राठौर बीएसएफ के बेहतर गोल्‍फर, 2019 में सीनियर एवीटी टूर चैम्पियनशिप भी जीती

न्‍यूज भारत, कोलकाता: सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक पुष्पिंदर सिंह राठौर ने रॉयल कोलकता गोल्फ़ क्लब द्वारा आयोजित एवीटी टूर 2021, गोल्फ़ चैंपियनशिप में नेट कैटेगरी में द्वितीय स्थान हासिल करके ट्रॉफ़ी पर अपना कब्‍जा कर सीमा सुरक्षा बल का मान बढ़ाया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 09-11 नवंबर, 2021 को हुआ जिसमें लगभग 100 खिलाडियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में  कई अन्तर-राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की ख्याती प्राप्त खिलाडियों ने भी भाग लिया। बताते चलें कि पुष्पेंद्र सिंह राठौर  सीमा सुरक्षा बल के एक बहुत मशहूर गोल्फर हैं। जो कई बार नेशनल पुलिस गोल्फ़ चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इन्होंने विश्व पुलिस गोल्फ़ चैंपियनशिप में भी कई गोल्ड मेडल जीत कर अपने नाम किये हैं। पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने 2019 में सीनियर एवीटी टूर चैम्पियनशिप भी जीती थी, जिसके आधार पर दोहा में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप के लिए आयोजकों ने उन्हें भारतीय टीम में भी नियुक्त किया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह चैंपियनशिप आयोजित नहीं हो सकी। निकट भविष्य में इस चैंपियनशिप का आयोजित होना अपेक्षित है और इसमें राठौर का भाग लेना भी निश्चित है। श्री राठौर की ये उपलब्‍धी सीमा सुरक्षा बल के लिए बहुत ही सम्मान की बात होगी। जब से कोरोना महामारी का प्रकोप भारत में हुआ था। तब से गोल्फ़ जैसे खेल के ऊपर भी इसका असर पड़ा है, लेकिन जब से कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार हुआ है तब से बाक़ी खेलों की तरह गोल्फ़ में भी गतिविधियां बढ़ी हैं। पुष्पेंद्र सिंह राठौर, उप महानिरीक्षक, आजकल सीमा सुरक्षा बल के बीकानेर सेक्टर के कमांडर हैं। वहाँ पर गोल्फ़ की प्रतिस्पर्धा कम होने और आवश्यक सुविधाएँ नहीं होने के कारण उनको काफ़ी मशक़्क़त करनी पड़ रही है लेकिन वो जल्द ही अपनी खोई हुई फ़ार्म हासिल करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।