15 अगस्त को दिल्ली पब्लिक स्कूल, दागापुर में होगा 'खबर समय हास्य कवि सम्मेलन', देश के छह नामचीन कवि करेंगे श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन
एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
उत्तर बंगाल में साहित्य और हास्य का सबसे बड़ा उत्सव एक बार फिर दस्तक देने जा रहा है। खबर समय की पहल पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिलीगुड़ी के सहयोग से "खबर समय हास्य कवि सम्मेलन – सिलीगुड़ी" का भव्य आयोजन 15 अगस्त 2026, शनिवार, शाम 5:00 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल, दागापुर, सिलीगुड़ी में किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि अरुण जैमिनी, डॉ. आदित्य जैन, गौरव चौहान, अंशु प्रिया दूबे, अजय अंजाम तथा पार्थ नवीन अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को हास्य, व्यंग्य और देशभक्ति के रंग में सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह केवल एक कवि सम्मेलन नहीं बल्कि उत्तर बंगाल के सांस्कृतिक परिदृश्य का एक प्रतिष्ठित साहित्यिक महोत्सव है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ हिन्दी भाषा एवं साहित्य को बढ़ावा देना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम परिवार सहित आनंद लेने योग्य होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्या को-स्पॉन्सर तथा अर्बन पाम्स पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहे हैं। होटल सागर रेजिडेंसी हॉस्पिटैलिटी पार्टनर है, जबकि कन्फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशंस (CWBTA) सहयोगी संगठन के रूप में जुड़ा है।
इसके अतिरिक्त आद्य कंस्ट्रक्शन, चाय चुन, पी.एस. एंटरप्राइजेज तथा पंचनाई ग्रुप सहयोगी संस्थाओं के रूप में कार्यक्रम का समर्थन कर रहे हैं। आयोजन में श्री श्याम मंदिर, विप्र फाउंडेशन (जोन-7A, सिलीगुड़ी चैप्टर), लायंस क्लब ऑफ पंजाबीपाड़ा शाइन तथा श्री श्याम सेवा परिवार, सिलीगुड़ी भी सहभागी संस्थाओं के रूप में जुड़े हैं।
खबर समय के संपादक संजय शर्मा ने बताया कि पिछले आयोजनों की सफलता के बाद इस वर्ष भी हजारों साहित्य प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हास्य समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है और इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण-पत्र (Invitation Pass) के माध्यम से होगा। निःशुल्क प्रवेश पास 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक खबर समय कार्यालय, जेम हाउस, चौथी मंजिल, सेवोक रोड, पी.सी. मित्तल बस स्टैंड के निकट, सिलीगुड़ी से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।



