तराई की नई टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए अतिथियों ने किया प्रेरित

HIGHLIGHTS

लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई की नई टीम का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई फैमिली का स्थापना समारोह एक होटल में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लायन वर्ष 2026-2027 के लिए नई टीम ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में 180 से अधिक सदस्य, संरक्षक एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण के लिए अहमदाबाद से पधारीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रीना धूपिया ने नई टीम को शपथ दिलाई एवं पदभार ग्रहण करवाया। जबकि बतौर मुख्य अतिथि पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन प्रवीण छाजेड़ एवं विशिष्ट अतिथि पीआईडी लायन जी.एस. होरा ने नई टीम को बधाई दी। उन्होंने क्लब की सामाजिक सेवा परियोजनाओं में ब्लड बैंक, डायग्नोस्टिक सेंटर एवं अन्नपूर्णा रसोई के कार्यों की विशेष सराहना की।

वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम

लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई

- अध्यक्ष: लायन श्याम अग्रवाल

- सचिव: लायन नवीन अग्रवाल 

- कोषाध्यक्ष: लायन मनोज सरावगी

लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई शक्ति

* अध्यक्ष: लायन सुनीता चौधरी

* सचिव: लायन नीतू नांगिया 

* कोषाध्यक्ष: लायन सरिता बांका

लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई ऊर्जा

* अध्यक्ष: लायन तनिष्क अग्रवाल

* सचिव: लायन पंकज अग्रवाल 

* कोषाध्यक्ष: लायन सुमित अग्रवाल

समारोह को संबोधि‍त करने वालों में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुरेश अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट लायन पंकज मस्करा, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुजाता धीरजसरिया, लायन निर्मल गिदड़ा एवं लायन श्रवण चौधरी ने निवर्तमान टीम को बधाई दी एवं नई टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया।

नई पहल की घोषणा:

1. तराई लायंस सुलोचना मानसी जाजोदिया हेल्थ सेंटर इसी वर्ष प्रारंभ किया जाएगा।

2. तराई लायंस सुलोचना मानसी जाजोदिया पब्लिक स्कूल का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

वर्तमान में संचालित परियोजनाएं:

1. सिलीगुड़ी तराई लायंस ब्लड बैंक,

2. सिलीगुड़ी तराई लायंस डायग्नोस्टिक सेंटर,

3. तराई अन्नपूर्णा रसोई,

4. चाइल्ड इम्यूनाइजेशन सेंटर,

5. नि:शुल्क होम्यो सेंटर।

वहीं नई टीम ने सेवा के नए संकल्प के साथ अपना कार्यभार संभाला।