HIGHLIGHTS
जैसे ममता दीदी को राम नाम से, दुर्गा पूजा से चिढ़ है, ऐसे ही यूपी में भी चिढ़ होती थी। जब डबल इंजन की सरकार आई तो अयोध्या में मंदिर बनकर खड़ा हो गया। क्या कांग्रेस और सपा रोक पाई। क्या टीएमसी रोक पाई। इसकी गारंटी सिर्फ मोदीजी हैं। ये गारंटी सिर्फ भाजपा दे सकती है कि दंगा नहीं होगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा। गोमाता को कटने नहीं देंगे। हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे।
आप अब इनसे डरिए मत, भाजपा आ रही है तो गोमाता को कटने, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे
बंगाल में फिर माँ काली, माँ दुर्गा, माँ सिद्धेश्वरी की धरती के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है
डबल इंजन की सरकार यूपी में सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता, पर्व-त्योहार शांति से मनाए जाते
एनई न्यूज भारत, माथाभांगा (कूचबिहार)
पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों की धरती नहीं, माँ काली, माँ दुर्गा, माँ सिद्धेश्वरी की धरती के रूप में स्थापित करना है, डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाना है। कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधान सभा क्षेत्र में उमड़ा यह जन समूह प्रतीक है कि बंगाल फिर से 'उत्सव भूमि' बनेगा, विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। आपके इस स्नेह एवं समर्थन के लिए आभार माथाभांगा वासियों करता हूं। उक्त बातें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
सीएम योगी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में कहा कि टीएमसी के गुंडे क्या कह रहे हैं, डरिए मत। कोई माफिया क्या कहता है, भयभीत मत होइए। कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की जरूरत नहीं है। आने दीजिए भाजपा की सरकार, सभी आपकी चाटुकारिता करते दिखाई देंगे। बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि अब यूपी में सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता। पर्व-त्योहार शांति से मनाए जाते हैं। गुंडागर्दी नहीं है, बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। इसकी गारंटी भाजपा और डबल इंजन की सरकार ही दे सकती है। दरअसल, योगी ने शनिवार को बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कूचबिहार जिले के माथाभांगा पहुंचे और रैली को संबोधित भाजपा और एनडीए के उम्मीदवारों के लिए जनता का समर्थन मांगा।
योगी के भाषण की बड़ी बातें…
1. 'गुंडागर्दी-माफियाराज का का उपचार- भाजपा की डबल इंजन सरकार' योगी ने कहा- दिल्ली से पीएम मोदी जो पैसा जनता के लिए भेजते हैं, वो पैसा टीएमसी के गुंडे हजम कर जाते हैं। मैं कहने आया हूं अराजकता, डर का माहौल, दंगे, माफियाराज जैसी स्थिति आज से 9 साल पहले यूपी में भी थी। हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। कोई पर्व या त्योहार शांति से नहीं हो सकता था। बहन-बेटियां असुरक्षित थीं। गुंडागर्दी चरम पर थी। अपराध हावी थी। माफिया हावी थे। जनता की सुविधा के लिए आने वाले पैसे में डकैती पड़ती थी। इसका उपचार एक है- भाजपा की डबल इंजन सरकार।
2. 'यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, सब चंगा है' योगी ने कहा- आज जब उत्तर प्रदेश के अंदर माफिया की हड्डी और पसली को बुलडोजर ठीक करता है, उसकी संपतति को अपने कब्जे में कर सरकार गरीबों के लिए घर बनाती है तो माफियाराज खत्म हो जाता है। आज यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, सब चंगा है। पहले राम जन्मभूमि के लिए आंदोलन करना पड़ता था, रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, मुझे अभी एक कारसेवक मिला है, वो कहा रहा है कि मुझ पर 1990 में TMC की सहयोगी पार्टी सपा ने गोलियां चलवाई थीं।
3. 'कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बंगाल को क्राइम कैपिटल बनाया' योगी ने कहा- बंगाल कभी देश की सांस्कृतिक राजधानी हुआ करती थी। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथियों ने और फिर 15 साल से टीएमसी ने पहचान का संकट खड़ा किया। क्राइम कैपिटल बना दिया। याद करिए बंगाल आजादी के बाद विकास के पथ पर आगे चल रहा था। किसान खुश था। नौजवानों के लिए रोजगार था। फिर कांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी ने इसे अराजकता, भ्रष्टाचार, भय का केंद्र बना दिया।



