HIGHLIGHTS
चुनावी रणनीति बनाने के केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ हुई बैठक
एनई न्यूज भारत, कालिंगपोंग
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में कलिम्पोंग में अपने BJP गठबंधन सहयोगियों GJMM और CPRM के नेताओं के साथ-साथ स्वतंत्र GTA सभासद पाल्डेन तमांग और उनकी टीम के साथ एक बैठक की। हमने आने वाले दिनों में अपनी चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाने और मतदाताओं तक अपनी पहुँच का विस्तार करने पर विस्तार से चर्चा की। उक्त बातें दार्जिलिंग के सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।
उन्होंने कहा कि हमने अपने क्षेत्र के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की, और इस बात पर विचार किया कि हम इन मुद्दों का त्वरित तरीके से समाधान कैसे कर सकते हैं। कलिम्पोंग, दार्जिलिंग की पहाड़ियों, तराई और डुआर्स के लोगों ने भ्रष्टाचार से ग्रस्त, विकास-विरोधी TMC और गठबंधन की राजनीति से हटकर, एक भ्रष्टाचार-मुक्त, जन-हितैषी, लोकतंत्र-समर्थक और विकास-समर्थक राजनीति की ओर बदलाव की पुरजोर मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्यरत BJP गठबंधन, हमारे क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाने और त्वरित विकास सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा। BJP ने सभी सीटों पर स्वच्छ और ईमानदार उम्मीदवार उतारे हैं। जिसमें दार्जिलिंग से नोमान राय, कलिम्पोंग से भारत छेत्री, और कर्सियांग से सोनम लामा हैं।
हम एकजुट होकर सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।



