ममता के शासन में सिलीगुड़ी की घटना बेहद शर्मनाक: राजू बिष्ट

HIGHLIGHTS

TMC के शासन में, कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही, अपराधी बेखौफ

दीदी की विफलता से लोगों को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए करेगें मजबूर

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी के गुरुंग बस्ती, दुर्गा नगर, वार्ड नंबर 03 में रहने वाला एक शिक्षक आमिर अली ने कतिथतौर एक 14 नाबालिग लड़की को प्रताड़ित कर रहा था, जिसके कारण उसकी प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग लड़की ने अपनी जान दे दी। सिलीगुड़ी की उस नाबालिग लड़की के परिवार वालों से मुलाक़ात की, लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक अमिर अली की प्रताड़ना से तंग आकर उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्‍त बातें दार्जिलिंग के सांसद सह भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजू बिष्‍ट ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

उन्‍होनें कहा कि यह सिलीगुड़ी के लिए बेहद शर्मनाक है और जिस प्रदेश की महिला मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ममता बनर्जी के शासन में, पूरे राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। एक और बच्ची की यह ताज़ा मौत, अपराधियों से महिलाओं और बच्चों की रक्षा करने में उनकी पूर्ण विफलता को दर्शाती है।

TMC के शासन में, सिलीगुड़ी में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, और हमारे नागरिकों—विशेषकर बच्चों के लिए यह और भी अधिक खतरनाक होती जा रही है। इसकी मुख्य वजह अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में TMC प्रशासन और पुलिस की विफलता है।

अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए हैं। सांसद ने कहा कि पुलिस से आग्रह करता हूँ कि वे आरोपी आमिर अली को तत्काल गिरफ्तार करें। उसके खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सबसे सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

आरोपी की गिरफ्तारी में किसी भी तरह की देरी, और सिलीगुड़ी में हमारी बेटियों के सुरक्षित रूप से बड़े होने के लिए एक सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में विफलता, लोगों को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर देगी।