एसएबी के चिकित्‍सा शिविर में महिला, पुरुष और बच्चे 80 हुए लाभांवित

HIGHLIGHTS

8वीं वाहिनीं द्वारा नि: शुल्क चिकित्सा जांच शिविर व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

8वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल (सुबलजोत),के कार्यवाहक कमांडेंट सोम नाथ द्वितीय कमान अधिकारी के मार्गदर्शन में डी-समवाय बागखोर की सीमा चौकी एकतिसे के वाईबैंट विलेज एकतिसे गाँव के सामुदायिक भवन परिसर में “मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉ किरण कुमार वोरा, द्वितीय कमान अधिकारी ( चिकित्सा) के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां दी गई । जिसमें महिला 29, पुरुष 39 और बच्चे 12 कुल 80 ग्रामीण लाभांवित हुए। तथा डॉ समीर कुमार दास, पशु चिकित्सा के द्वारा ग्रामीणों के मवेशियों का ईलाज किया व जरूरतमंद दवाइयां दी गई। जिसमें 38 स्थानीय ग्रामीणों के लगभग 232 मवेशियों का इलाज किया और लाभांवित हुए।

अंत में सोमनाथ,द्वितीय कमान अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों के मध्य समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 23 लोग उपस्थित हुए ।

लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने , मानव तस्करी, व राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के बारे में चर्चा की गई और अन्य पहलू पर भी बात चीत की गई । सशस्त्र सीमा बल  द्वारा किये गए इस जनहितकारी कार्य की ग्रामीणों ने काफी सराहना की।