HIGHLIGHTS
न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन, जिसे आमतौर पर NJP कहा जाता है, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर ज़ोन का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन है, जो कि उत्तर-पूर्वी राज्यों की जीवनरेखा है। NJP उत्तर-पूर्वी राज्यों को रेलवे के भूमि मार्ग से जोड़ने का एक मात्र रास्ता है। NJP उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी का रेलवे स्टेशन है, जिसे लोकप्रिय रूप से उत्तर-पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है। न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के टॉप सौ बुकिंग स्टेशनों में से एक है और इसे 500 करोड़ की लागत से अंर्तराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जो संभवत: 2027 तक बनकर तैयार होगा और बन जाने के बाद एनजेपी बदलते भारत की नई तस्वीर पेश करेगा।
जल्द ही एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिलेगी चिकननेक के एनजेपी रेलवे स्टेशन पर
एनजेपी से सिलीगुड़ी जंक्शन होते हुए दार्जिलिंग तक चलती हेरिटेज ट्वॉय ट्रेन
1964 तक, न्यू जलपाईगुड़ी इस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन बन गया
आकाश शुक्ल,सिलीगुड़ी
भारत को आजाद होने के बाद वर्ष 1947 में भारत के विभाजन ने उत्तर बंगाल और असम के दक्षिणी पश्चिम बंगाल के साथ रेलवे संचार लिंक को पूरी तरह से बाधित कर दिया। पहले, यह लिंक बंगाल के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरते थे, जो 1947 में पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। सिलीगुड़ी ने उत्तर बंगाल, सिक्किम और भूटान के प्रवेश द्वार के रूप में बहुत बड़ा महत्व है। लगभग 1949 में, सिलीगुड़ी जंक्शन स्टेशन, जो पुराने सिलीगुड़ी टाउन रेलवे स्टेशन के उत्तर में एक नया स्टेशन था, अस्तित्व में आया, जहाँ कई मीटर-गेज लाइनें आकर मिलती थीं। इसके अतिरिक्त, सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन से सिलीगुड़ी जंक्शन होते हुए दार्जिलिंग तक नैरो-गेज दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे भी चलती थी।1950 में पूर्ण हुई असम रेल लिंक परियोजना ने असम में रेलवे को किशनगंज तक मीटर-गेज लाइन से जोड़ा। जो उत्तर बंगाल से गुजरने वाली यह लाइन तीस्ता, तोर्शा और संकोश नदियों पर बनी थी।
1960 के दशक के आरंभ में, भारतीय रेलवे ने मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तन करना शुरू किया और सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन के दक्षिण में एक नया 5 फीट 6 इंच 1,676 मिमी ब्रॉड गेज स्टेशन बनाया। चूंकि नया स्टेशन जलपाईगुड़ी जिले में स्थित था , इसलिए इसका नाम न्यू जलपाईगुड़ी रखा गया। 1964 तक, न्यू जलपाईगुड़ी इस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन बन गया था। इसमें ब्रॉड गेज किशनगंज और बारसोई तक, और सिलीगुड़ी टाउन और सिलीगुड़ी जंक्शन तक था और मीटर गेज सिलीगुड़ी टाउन और सिलीगुड़ी जंक्शन तक दोनों ट्रैक थे। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का नैरो गेज ट्रैक सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन तक बढ़ाया गया था। न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी टाउन और सिलीगुड़ी जंक्शन तक के मीटर गेज ट्रैक को बाद में ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर दिया गया।
अमृत भारत योजना से बन रहा एनजेपी
न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) रेलवे स्टेशन का ₹500 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे यह एक विश्वस्तरीय एयरपोर्ट-स्टाइल टर्मिनल में बदल जाएगा। मुख्य परिवर्तनों में प्रतिदिन यात्रियों की क्षमता 60,000 से बढ़कर 1.2 लाख होना, आधुनिक एयर-कन्कोर्स, 12 एस्केलेटर, 10 लिफ्ट, और आगमन-प्रस्थान के लिए अलग व्यवस्था शामिल है।
एनजेपी में होगी नई और विशेष सुविधाएं
* हवाईअड्डे जैसा लुक: स्टेशन में एक आधुनिक ग्लास फसाड (Glass Façade) और एयर-कन्कोर्स होगा।
* क्षमता में वृद्धि यात्रियों की आवाजाही की क्षमता दोगुनी होकर 1.2 लाख प्रति दिन हो जाएगी, जिससे भीड़ कम होगी।
* यात्री सुविधाओं में 12 नए एस्केलेटर और 10 लिफ्ट लगाए जा रहे हैं, साथ ही आधुनिक प्रतीक्षा कक्ष और बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जा रही है।
* प्रस्थान-आगमन को अलग कर भीड़भाड़ कम करने के लिए आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग क्षेत्र होंगे।
* डिजिटल और सुरक्षित हाई-स्पीड वाई-फाई, उन्नत सीसीटीवी (CCTV) निगरानी और एक बड़ा पार्किंग क्षेत्र होगा।
* टॉय ट्रेन सुविधा दार्शनिक हिमालयन रेलवे (DHR) के लिए एक समर्पित अनुभाग भी होगा।
* एनजेपी स्टेशन पर आईटी हब विकसित करने की योजना है।
यह पुनर्विकास परियोजना, जो बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार है, 2026-2027 तक पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है।
अंर्तराष्ट्रीय स्टेशन होने का मिला गौरव
एनएफ रेलवे के कटिहार डिवीजन अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुछ ही समय में एनजेपी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने वाला है। दरअसल न्यू जलपाईगुड़ी यानि एनजेपी रेलवे स्टेशन की महत्ता आने वाले दिनों में काफी बढ़ने वाली है। एनजेपी टू ढाका ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गया है। हालांकि अभी कुछ दिनों से एनजेपी से ढाका को जोड़ने वाली मिताली एक्सप्रेस को बंद किया गया है। इसलिए स्वभाविक रूप से रेल मंत्रालय इस स्टेशन के सौंदर्याकरण के लिए काफी गंभीर है।
विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर: राजू बिष्ट
दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन बनाने की आधारशिला रखने का अवसर मुझे मिला था। हालांकि सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग समेत पूरे उत्तर बंगाल के नया एनजेपी स्टेशन बनने के बाद गर्व की बात होगी। उन्होने कहा कि यहां सिर्फ एनजेपी रेलवे स्टेशन ही अपितु इंन्फ्रास्टेक्चर के रूप में आधुनिक और विश्वस्तरिय नया एयरपोर्ट, सिलीगुड़ी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बालासन से सेवक सेना छावनी बन रहे कॉरिडोर से सिलीगुड़ी की तस्वीर बदल जायेगी।
इसके साथ ही उत्तर बंगाल के साथ पहाड़ व तराई-डुवार्स को लेकर केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं को काम चल रहा है कुछ पर टेंडर हुआ है जो जल्द शुरू होगा। ऐतिहासिक बाध पुल की चर्चा करते हुए सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि बाध पुल के समानांतर एक नये पुल बनाने का टेंडर जारी हो चुका है जल्द ही काम शुरू होगा। वहीं इसके बन जाने से डुवार्स से सिलीगुड़ी की दूरी घंटों से सिमट कर मिनटों तक रह जायेगी।



