HIGHLIGHTS
राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी होने के कारण खेल प्रतियोगिता के अनुशासन से भली भांती परिचित हूं: ओम प्रकाश माथुर
यह प्रतियोगिता सशस्त्र सीमा बल की मूल भावना“सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व को भी प्रतिबिंबित करता है: संजय सिंघल
इस प्रतियोगिता में कुल 1092 खिलाड़ियों (314 महिला एवं 778पुरुष)तथा 198 सपोर्ट स्टाफ ने सहभागिता
तीस्ता के मैदान में समापन समारोह के साक्षी बने सिक्किम सरकार के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर
सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2025–26 के समापन
एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
सशस्त्र सीमा बल (SSB) के तत्वावधान में सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2025–26 का समापन समारोह आयोजित किया गया था। जिसका समापन समारोह शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया गया। इसमें यूपी पुलिस व एसएसबी की टीम बनी चैंपियन।
गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता दिनांक 19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता ने देशभर के केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों के खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान किया गया, जिसके माध्यम से खेल उत्कृष्टता, अनुशासन एवं आपसी समन्वय का सशक्त प्रदर्शन किया गया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण मंडल के प्रतिनिधि व विशेष निदेशक सूचना ब्यूरो के अरविन्द कुमार सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक, वंदन सक्सेना और सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी एवं बलकर्मी, आयोजन समिति के सदस्य, तकनीकी अधिकारी, खिलाड़ी, कोच, टीम मैनेजर तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के उद्घोष के साथ हुआ तत्पश्चात महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल द्वारा मुख्य अतिथि, केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बल के खिलाड़ियों एवं उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा गया कि यह प्रतियोगिता केवल एक राष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन नहीं, बल्कि इसने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस संगठनों के बीच पारस्परिक सहयोग, सौहार्द, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम है। प्रतियोगिता के आयोजन का यह अवसर हमारे लिए न केवल संगठनात्मक क्षमता के प्रदर्शन का माध्यम बना,बल्कि सशस्त्र सीमा बल की मूल भावना“सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व” को भी प्रतिबिंबित करता है।
उन्होने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुल 1092 खिलाड़ियों (314 महिला एवं 778पुरुष)तथा 198 सपोर्ट स्टाफ ने सहभागिता की।हैंडबॉल महिला वर्ग के फाइनल में सशस्त्र सीमा बल ने पंजाब पुलिस को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल ने पंजाब पुलिस को हराकर खिताब अपने नाम किया।बास्केटबॉल महिला वर्ग के फाइनल में केरला पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल को पराजित कर विजेता का स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में उत्तर-प्रदेश पुलिस ने केरला पुलिस को हराकर खिताबी जीत हाँसिल की।
प्रतियोगिता के हैंडबॉल स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का सम्मान सशस्त्र सीमा बल कीमिस प्राची तथासर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का सम्मान केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल केमंदीप को प्रदान किया गया साथ ही बास्केटबॉल स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के सम्मान सशस्त्र सीमा बल की डोल्वी साहू एवं सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का सम्मान उत्तर-प्रदेश पुलिस के हर्ष डागर को प्रदान किया गया।
समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के द्वारा विभिन्न खेल वर्गों के विजेता एवं उपविजेता दलों को ट्रॉफीप्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की गई। पुरस्कार वितरण समारोह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा, जिससे उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह का वातावरण बना रहा |मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सभी राज्यों की पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों के बिच आयोजित होने वाले इस खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में आना एक गौरवशाली क्षण रहा, राज्यपाल ने यह भी बताया कि वह स्वयं एक राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रह चुके है अतः एक खिलाड़ी के अनुशासित एवं संयमित जीवन के बारे में भलीभांति परिचित है। सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीयों एवं कर्मियों की सराहना भी की।
समापन समारोह के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की गई तत्पश्चात अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल प्रतियोगिता के ध्वज को पूर्ण गरिमा एवं सम्मान के साथ विधिवत रूप से ध्वज अवतरण किया गया। समापन अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्मिकों में बिहू नृत्य एवं बैंड प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।



