HIGHLIGHTS
हैंडबॉल क्लस्टर मैच के फाइनल में देश के खिलाडि़यों दिखायेंगे अपना दम
सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांच चरम पर,फाइनल में भिड़ेगी देश की दो टीम
शुक्रवार को द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2025–26 समापन
एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2025–26 के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं सशक्त टीम भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। निर्णायक दौर में पहुँची टीमों के बीच हुए मुकाबलों ने प्रतियोगिता के स्तर को और अधिक ऊँचाई प्रदान की।
गुरूवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में कड़े एवं प्रतिस्पर्धात्मक संघर्ष के पश्चात शीर्ष टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।खिलाड़ियों द्वारा तेज गति, सटीक रणनीति एवं समन्वय के साथ खेल प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रत्येक मुकाबला अत्यंत रोमांचक बना रहा।
महिला हैंडबॉल स्पर्धा के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में सशस्त्र सीमा बल (SSB)एवं राजस्थान पुलिस की टीमों के मध्य मुकाबला खेला गया, जिसमें सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34–28 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया साथ ही दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF)की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें पंजाब पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने सुदृढ़ रणनीति एवं प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए 21–17 अंकोंसे जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
पुरुष हैंडबॉल के सेमीफाइनल मुकाबलों में केंदीय औधोगिक सुरक्षा बल(CISF) ने उत्तर-प्रदेश पुलिस को 26-11 से हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया साथ ही पंजाब पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल को 37-29 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला बास्केटबॉल स्पर्धा के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में केरला पुलिस ने राजस्थान पुलिस को 71-46 के बड़े अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया साथ ही दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर-प्रदेश पुलिस को 54-42 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कांस्य पदक हेतु खेले गए हार्डलाइनर मुकाबलेमेंउत्तर-प्रदेश पुलिस पुलिसने दमदार प्रदर्शन करते हुएराजस्थान पुलिस को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
पुरुष बास्केटबॉल मुकाबलों में उत्तर-प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF) को 82-63 से हराकर एवं केरला पुलिस ने पंजाब पुलिस को 78-60 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अतिरिक्त कांस्य पदक हेतु खेले गए हार्डलाइनर मुकाबले में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल को हराकर कांस्य पदक सुरक्षित किया।
सभी सेमीफाइनल मुकाबले पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण, निष्पक्ष निर्णयों एवं उच्च खेल भावना के साथ संपन्न कराए गए। खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित समर्पण, अनुशासन एवं खेल कौशल ने प्रतियोगिता की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
प्रतियोगिता अब अपनेअंतिम एवं निर्णायक चरण में पहुँच चुकी है, जहाँ आगामी फाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह एवं रोमांच बना हुआ है। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रतिभागिता से इस खेल समारोह में प्रतिस्पर्धा रोचक हो गई है।
आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि प्रतियोगिता का समापन गरिमामय, अनुशासित एवं स्मरणीय रूप से संपन्न हो सके।



