एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
सशस्त्र सीमा बल, 8वीं वाहिनीं के द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग, शाखा दाजिर्लिंग की ओर से श्रीमती लामुयांजी एवं श्रीमती क्रोना प्रधान नेतृत्व में पशुपति फाटक के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य एवं मानसिक चिंता को दूर करने के लिए टीम के द्वारा 6 दिवसीय योगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
एसएबी 8वीं वाहिनी खपरैल के कमान्डेंट मितुल कुमार के मार्गदर्शन में बाह्य सीमाचौकी पशुपति फाटक के समवाय परिसर श्रीमती लामुयांजी एवं श्रीमती क्रोना प्रधान आर्ट ऑफ लिविंग, शाखा दाजिर्लिंग की नेतृत्व में पशुपति फाटक के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य एवं मानसिक चिंता को दूर करने के लिए टीम के द्वारा 6 दिवसीय योगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिसमें जवानों को जीने कि कला सिखाया जायेगा, यह योगा प्रशिक्षण 6 दिनों तक चलेगी । इस योगा प्रशिक्षण सहायक कमांडेंट सिकेन्दर कुमार के साथ साथ समवाय मुख्यालय व सीमा चौकी सीमाना व फुलकोला के सभी जवानों ने भाग लिया साथ ही इस प्रशिक्षण में उपस्थित जवानो ने प्रशिक्षण ले कर काफ़ी खुश दिखाई दिया।



