HIGHLIGHTS
सिलीगुड़ी में नए साल पर आस्था के रंग में रंगा शहर तस्वीरों में दिखी श्रद्धा की झलक
6600 लोगों से बंगाल सफारी में 10.2 रुपये की आमदनी से बंगाल सफरी हुआ मालामाल
नये साल पर पिकनीक स्पॉट रहे गुलजार, सिलीगुड़ी के अन्य मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
आकाश शुक्ल, सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी में नव वर्ष 2026 की शुरुआत आस्था और विश्वास के साथ हुई। ठंड के बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सिलीगुड़ी के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं, खासकर मल्लागुड़ी हनुमान मंदिर में विशेष रौनक रही।
मल्लागुड़ी हनुमान मंदिर पर सुबह से भक्तों का तांता
नये वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर सिलीगुड़ी जहां जश्न मनाने वालों की भारी भीड़ दिखी। वहीं दूसरी ओर इससे उलट 1 जनवरी 26 की सुबह की बेला से भक्त सिलीगुड़ी के विभिन्न मंदिरों में माथा टेकते नजर आये। जबकि नये वर्ष की पूर्व संध्या पर सेवक रोड स्थिति गुरूद्वारे में रात 11.15 से 12.15 तक विशेष किर्तन का आयोजन किया गया था, अर्थात यूं कहें कि 2025 से 2026 तक एक साल तक चला किर्तन। हिलकॉट रोड स्थिति मल्लागुड़ी हनुमान मंदिर में नये वर्ष के पहले सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। मंदिर से सड़क पर करीब 300 मीटर से अधिक की दूरी तक लोग हुनुमान जी के दर्शन के ठंड में कतार में लगे रहे।
बंगाल सफारी को भी लोगों ने बताया यादगार पल
सिलीगुड़ी के निकट बंगाल सफारी पार्क में दोपहर के बाद से लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सिलीगुड़ी और उसके आसपास के लोग अपने परिवार और बच्चों को साथ बंगाल सफारी पार्क में वन्यजीवों का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे। वहीं दूसरी ओर बंगाल सफारी में साल के पहले दिन करीब 6600 से अधिक लोगों ने पहुंचकर नये साल के पहले दिन को यादगार बनाया। वहीं दूसरी ओर साल के पहले दिन आमदानी के मामले में बंगाल सफारी में 10.2 रुपये लाख का रिकार्ड आमदनी हुए। जिससे बंगाल सफरी मालामाल हो गया।
टिकट के लिए बंगाल सफारी में लगी लंबी कतार
सिलीगुड़ी के निकट बंगाल सफारी में टिकटों के लिए काफी मारा-मारी रही। हालांकि व्यवस्था चुस्त–दुरूस्त होने के कारण लोग कतार में काफी देर तक टिकट के लिए कतारा में लगे रहे। वहीं दूसरी ओर गाजलडोभा पिकनीक स्पॉट पर दोपहर के बाद काफी भीड़ देखने को मिली थी। इसके साथ ही सिलीगुड़ी के आसपास पिकनीक स्पॉट पर सुबह से लोग नाच-गाकर नये साल के आगाज का जश्न मनाते नजर आये।



