HIGHLIGHTS
नापाक-पाक से जुड़ें है तार सेना की सूचनाओं को लीक करने का है आरोप
एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
भारतीय थल सेना की त्रिशक्ति कोर की खुफिया टीम ने सिटी सेंटर में घूम रहे फर्जी सेना के मेजर को मेजर की वार्दी में गिरफ्तार किया है और आरोपी भवेश घटानी शिवमंदिर में एक किराये मकान में रहता है । हालांकि उसके मोबाईल की जांच से पता चला है कि उसका पाकिस्तान कनेक्सन भी सामने आ रहा है। जांच के दौरान उसके मोबाईल से कई पाकिस्तानी नंबर मिले हैं और जिस पर बात हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सिलीगुड़ी के सिटी सेंटर से एक लड़की के साथ मेजर की वार्दी में एक गोरखा युवक टहल रहा था। हालांकि त्रिशक्ति कोर की खुफिया शाखा को इसकी सूचना मिली। सेना के जवानों में तुरंत सिटी सेंटर पहुंचकर उसका पीछा किया। हालांकि मॉल में वह सिर्फ टहल रहा था और उसके साथ एक लड़की भी जिसे वह अपनी बहन बताया। टीम ने जब उसे रोका तो वह यूं ही वर्दी पहनने की बात कही और लड़की को अपना बहन बताया। सेना के जवानों जब उससे पूछताछ शुरू किया तो सच्चाई सामने आ गई। खुफिया टीम ने जब उसके मोबाईल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू किया तो सभी हैरान हो गए। उसके मोबाईल में पाकिस्तान के कई नंबर मिले हैं और जिस पर वह बात करता है। इसलिए प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि वह पाकिस्तान की सेना को यह सूचनाएं लीक करता था और उसे इस मद में पैसा मिलता था। फिलहाल यह जांच का विषय है, लेकिन मेजर की वार्दी घूमने वाले फर्जी मेजर को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। सूत्रों की माने तो शिवमंदिर निवासी फर्जी मेजर भवेश घटानी को माटीगाड़ा थाने की पुलिस को सौंप दिया है। जिसे गुरूवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है।



