HIGHLIGHTS
शिखा चटर्जी ने कहा, चैरिटी से बने महाराजा अग्रसेन अस्पताल में बंगलादेशियों के इलाज को बर्दास्त नहीं किया जायेगा
बंगलादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में अस्पताल पर प्रदर्शन, भारी मात्रा में पुलिस बल कि गया तैनात
एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
बांग्लादेश में इंकलाब मंच के छात्र नेता और ढाका-8 के निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पूरे बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, आगजनी की जा रही है। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।
पहले उस व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर उसके शव को पेड़ पर लटकाकर उसे आग के हवाले कर दिया गया। इसी घटना के विरोध में बुधवार को डाबग्राम-फूलबाड़ी की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने सिलीगुड़ी के व्यापारियों की चैरिटी पर चलने वाले सुपर स्पेशयलिटी महाराजा अग्रसेन हास्पिटल के सामने बंगलादेशियों का इलाज करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।
विधायक शिखा चटर्जी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन हास्पिटन सिलीगुड़ी के व्यापारियों के चैरिटी के पैसे बनाया गया है। इसलिए बंगलादेश के लोगों के इलाज करने का हम विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगलादेश को हम लोग शिक्षा और चिकित्सा की सुविधा दे रहे हैं और वहीं लोग वहां पर बसे हिंदूओं पर अत्याचार कर रहे हैं। यह कभी बर्दास्त नहीं किया जायेगा। विधायक ने कहा कि कम पैसे में बेहतर सुविधा देने वाले महाराजा अग्रसेन हास्पिटल को एक चैरिटी के माध्यम से चलाया जाता है। इसमें अधिकतर पैसा सिलीगुड़ी, उत्तर बंगाल और सिक्किम के व्यापारियों ने दान देकर बनावाया है। इसलिए हिंदूओं का विरोध करने वाले बंगलादेशियों का इलाज नहीं करने की मांग की है। उन्होने कहा कि अगर य बंगलादेशियों को यहां चिकित्सा सुविधा दी जायेगी तो हम इसका विरोध करेंगे और तीब्र आंदोलन भी करेंगे।
बंगलादेश में क्या हुआ हिंदू युवक के साथ?
बांग्लादेश में भारत विरोधी प्रदर्शनों के बीच, इस्लाम का अपमान करने के आरोप में मैमनसिंह जिले के भालुका उपजिला में एक युवा हिंदू व्यक्ति की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई। स्थानीय और प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों का हवाला देते हुए, बांग्लादेशी बंगाली मीडिया आउटलेट बार्टा बाजार ने बताया कि दीपू पर विश्व अरबी भाषा दिवस के अवसर पर फैक्ट्री में एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। यह बात तेजी से स्क्वायर मास्टरबाड़ी क्षेत्र में स्थिति इस पायनियर निट कंपोजिट फैक्ट्री में फैल गई, जहां दास काम करते थे और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने 30 वर्षीय दीपू चंद्र दास को पहले बुरी तरह मारा और फिर बॉडी को पेड़ पर लटकाकर आग लगा दी।



