एसएसबी की 72वीं वाहिनी ने लगाया नि:शुल्‍क जांच शिविर

HIGHLIGHTS

146 नागरिकों को मुफ्त दवा और चश्‍मा किया गया वितरित

एनई न्‍यूज भारत, गंगटोक

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 72वीं बटलियन के कमांडेंट के कुशल मार्गदर्शन में एसएसबी 72वीं वाहिनी के द्वारा मेडिकल कैंप एंव सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों को जांच के बाद नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर स्‍थानीय लोगों के लिए प्राथमिक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस नेत्र जांच शिविर में शिविर ग्रेटर लायंस आई हॉस्पिटल, सिलीगुड़ी के सीईओ डॉ.राजेश सैनी एवं डॉक्टर पंकज सूद के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के दौरान विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा नागरिकों की गहन प्राथमिक नेत्र जांच की गई।

उक्त शिविर में कुल 146 नागरिकों ने भाग लेकर नेत्र जांच कराई। जांच के उपरांत जिन लाभार्थियों को आवश्यकता पाई गई, उन्हें 63 लोगो को नि:शुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए। इस जनकल्याणकारी पहल से स्थानीय नागरिकों को विशेष लाभ प्राप्त हुआ।