HIGHLIGHTS
आईटीसी होटल्स ने फॉर्च्यून सलेक्ट का सिलीगुड़ी में हुआ अनावरण
फॉर्च्यून सलेक्ट सिलीगुड़ी एक होटल से कहीं बढ़कर है: रोशन अग्रवाल
एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
पर्यटन के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले चिकननेक के शहर सिलीगुडी को होटलों की श्रृंखला आईटीसी होटल्स लिमिटेड (आईटीसीएचएल) का उपहार मिला है। पूर्वी भारत के हिमालय की तलहटी में 70 कमरों के प्रीमियम होटल फॉर्च्यून सलेक्ट सिलीगुड़ी में आज उसका उद्घाटन किया। पश्चिम बंगाल के वादियों के बीच स्थित यह होटल अपने आलीशान माहौल, बेहतरीन शाकाहारी व्यंजनों और अत्याधुनिक आयोजन स्थलों के साथ शादियों, समारोहों के आयोजन तथा छुट्टियां मनाने के लिए नया महत्वपूर्ण गंतव्य बन जाएगा। आईटीसीएचएल भारत के पूर्वी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को लगातार सशक्त बना रहा है। इस नए होटल के साथ चेन के अब पश्चिम बंगाल में सात संचालित होटल हैं, जिनमें आईटीसी सोनार, आईटीसी रॉयल बंगाल, स्टोरी बाय आईटीसी होटल्स देवासम रिज़ॉर्ट एंड स्पा- कोलकाता तथा चार फॉर्च्यून होटल्स (कोलकाता, दुर्गापुर, कालिम्पोंग और अब सिलीगुड़ी की सूची में शामिल हो गया हैं।
लॉन्च के अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर, आईटीसी होटल्स लिमिटेड के अनिल चड्ढा ने कहा कि फॉर्च्यून सलेक्ट सिलीगुड़ी का अनावरण पूर्वी क्षेत्र में आईटीसी होटल्स के योजनाबद्ध विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस क्षेत्र को अपनी समृद्ध परम्पराओं, नैतिक मूल्यों, वाणिज्य एवं प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। हमारी विकास योजनाओं और प्रतिबद्धता के तहत हम उभरते शहरी केन्द्रों, सांस्कृतिक केन्द्रों एवं उच्च क्षमता के बाज़ारों में आईटीसीएचएल की मौजूदगी को लगातार बढ़ा रहे हैं, जो देश भर में और आस-पास के बाज़ारों में ज़िम्मेदाराना एवं उत्कृष्ट आतिथ्य सेवाएं प्रदान करने के हमारी दृष्टिकोण की पुष्टि करता है।"
हालांकि बागडोगरा हवाई अड्डे से आसान पहुंच प्रदान करने वाले फॉर्च्यून सलेक्ट सिलीगुड़ी में सभी सुविधाओं से युक्त आकर्षक कमरे और सुइट्स अपने आधुनिक डिज़ाइन के साथ गर्मजोशी से भरपूर आतिथ्य का अनुभव प्रदान करेगा। यहां आने वाले मेहमान आस-पास के प्राकृतिक नज़ारों के बीच आधुनिक सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही इन्द्रधनुष के सात रंगों से प्रेरित बेहतरीन पूर्ण शाकाहारी रेस्टोरेन्ट रेनबो अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मेहमानों को खूब लुभाता है। जल्द ही खुलने वाला स्टाइलिश और ट्रेंडी बार नेप्ट्यून इसकी एफ एंड बी क्षमता को सम्पूर्ण बना देगा, जहां मेहमान स्पिरिट, वाइन एवं हाथ से बने चुनिंदा कॉकटेल्स के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही एक और आधुनिक आउटलेट फॉर्च्यून डेली स्वादिष्ट ताज़ा बेक्ड एवं हल्के स्नैक्स लेकर आएगा।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर, सीकेआईएम प्रोमोटर्स एलएलपी के रोशन अग्रवाल ने कहा कि हमारे लिए फॉर्च्यून सलेक्ट सिलीगुड़ी एक होटल से कहीं बढ़कर है, यह देश के इस भाग में लोगों को एक साथ लाने का जश्न है। आईटीसी होटल्स की विश्वसनीय विरासत को आगे बढ़ाने वाले फॉर्च्यून होटल्स के रूप में हमें ऐसा साझेदार मिला है जो सिलीगुड़ी आने वाले मेहमानों को गर्मजोशी से भरपूर प्रमाणिक अनुभव प्रदान करने की हमारी अवधारणा को साझा करता है। हम एक साथ मिलकर इस होटल को क्षेत्र में शादियों एवं सामाजिक समारोहों के आयोजन के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करना चाहते हैं, जहां हर जश्न हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा।
यह पड़ोसी देश नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के लिए गेटवे की भूमिका निभाता है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और गंगटोक सहित कई शहरों के लिए आसान पहुंच प्रदान करने वाला यह शहर उत्तरपूर्व के कई मनमोहक आकर्षणों के लिए प्रवेश द्वार की तरह काम करता है।



