एसएसबी 8 बटालियन ने आयोजित किया पशु चिकित्‍सा शिवि‍र

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

सशस्त्र सीमा बल 8 वी वाहिनी खपरैल(सुबलजोत) के कमांडेंट मितुल कुमार के मार्गदर्शन तथा डॉ. दीपक छेत्री, वरिष्ठ पशु चिकित्सक के निर्देशन में ई-समवाय टिंगलिंग के वाईब्रेंट विलेज टिंगलिंग टी-एस्टेट  में “पशु चिकित्सा शिविर” एवं “वंदे मातरम” स्मरणोत्सव का सफल आयोजन  किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक “वंदे मातरम” गायन के साथ हुआ। स्मरणोत्सव के उपरांत आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं के रोगों कि जाँच एवं उपचार किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ ,डेयरी उत्पादन और स्थानीय अर्थवयवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में डॉ. दीपक छेत्री, वरिष्ठ पशु चिकित्सक एवं उनकी टीम द्वारा पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ,स्वच्छता तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ने के उपाय एवं पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारी व इसके बचाव के उपाय की जानकारी भी दी गई  तथा साथ ही जाँच के बाद निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

यह आयोजन न केवल पशुपालकों के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ बल्कि सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल की जनसेवा,सहकारिता एवं मानवीय भावना का भी उत्कृष्ट उदहारण प्रस्तुत करता है  इस शिविर में आये हुए सीमावर्ती क्षेत्र के सीरू गाँव,दारा गाँव, इस्माइली गाँव, पीपलेबोटे,लिम्बू गाँव, पुवालधारा आदि गांवो में किया गया। इसमें 260 पशुओं कि जाँच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया जिसमे 46 पशुपालक लाभान्वित हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा किये गये इस जनहितकारी कार्य की सराहना की एवं भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की। सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में जन-कल्याण और सुरक्षा के प्रति निरंतर समर्पित है। सेवा सुरक्षा और बंधुत्व के मूलमंत्र को सार्थक करते हुए यह आयोजन मानवता और राष्ट्रभावना का प्रेरक सन्देश देता है।

इस अवसर पर के अवसर पर टिंगलिंग कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर प्रलय राय सहित संजय शर्मा ,मेम्बर सौरोनी ग्राम पंचायत सदस्य मोती राम चौधरी, मैनेजर जगदीश चौधरी, असिस्टेंट मैनेजर,टिंगलिंग टी-गार्डन ,समेत लगभग 60 ग्रामीण तथा एस.एस.बी. के जवान उपस्थित थे। स्थानीय ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा किये गये इस जनहितकारी कार्य की सराहना की एवं भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की। सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में जन-कल्याण और सुरक्षा के प्रति निरंतर समर्पित है।