बेघर हुए आपदा पीडि़तों को जल्द से जल्छ मिले घर: सुरेन प्रधान
एनई न्यूज भारत, मिरिक
प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रही पहाड़ों की रानी, इस क्षेत्र के आपदा के पीडि़तों के लिए सहयोग और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन विभिन्न स्वंय सेवी संगठन कर रहे हैं। इसी क्रम में आपदा से प्रभवित मिरिक के एक राहत शिविर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हिमालयन कल्याण संगठन की पहल पर और मुखर्जी अस्पताल सिलीगुड़ी के सहयोग से रविवार मिरिक सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। इसमें बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत शिविर के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें राहत शिविर के लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की गई और निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। इस चिकित्सा शिविर में न केवल राहत शिविर में मौजूद लोग, बल्कि शिविर में कार्यरत स्वयंसेवक और कुछ अन्य लोग भी चिकित्सा शिविर का लाभ उठा सके। चिकित्सा दल में डॉ. सैफुल और अस्पताल प्रबंधक जय मुखर्जी उपस्थित थे। आज का चिकित्सा शिविर हिमालयन कल्याण संगठन की पहल पर आयोजित किया गया था। संगठन के अध्यक्ष सुरेन प्रधान, तिलोत्मा प्रधान, इंदु मोक्तान, भूपेन गुरुंग आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही पीड़ितों को थोड़ा-बहुत भोजन भी वितरित किया गया। हम मुखर्जी अस्पताल के निदेशक डॉ. मैनाक मुखर्जी और उन सभी कर्मचारियों के आभारी हैं जिन्होंने आज शिविर में जाकर सहायता प्रदान की। हम सौरेनी के सभासद अरुण सिगची, विवेक तमांग, आशीष तमांग और राहत शिविर में कार्यरत अन्य स्वयंसेवकों के भी आभारी हैं। हम अनुरोध करते हैं कि जीटीए, राज्य सरकार और केंद्र सरकार की पहल पर सभी पीड़ितों के घर जल्द से जल्द बनाए जाएँ।



