एसएसबी 8वीं वाहिनी ने आयोजित किया रक्‍तदान शिविर

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 8वीं वाहिनी के संदीक्षा परिवार द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार को वाहिनी परिसर में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन किया गया l  8वीं  वाहिनीं एसएबी खपरैल के वाहिनी परिसर में वाहिनी अस्पताल के द्वारा वाहिनी परिसर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान एक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य भारत में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूत करना है।

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा था। जिसमे 8वीं वाहिनी के मितुल कुमार कमान्डेंट एवं संदीक्षा अध्यक्ष श्रीमती स्वेता गुप्ता द्वारा रक्तदान शिविरव स्वास्थ्य शिविर के दौरान संदीक्षा सदस्यों को अपनी दैनिक जीवन में स्वास्थ्य सम्बंधित गतिविधियों व उपायों के बारे में जागरूक कराया ताकि भविष्य में होने वाले गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने सदस्यों से अपील की, “ रक्त दान एवं स्वास्थ्य जांच समय-समय पर करवाना अतिआवश्यक है।

इस कार्यक्रम में डॉ. किरण कुमार वूरा, दितीय कमान अधिकारी (चिकिंत्सा) एंव अध्यक्ष रोटेरियन संजीव ठाकुर, सचिव रोटेरियन संजय गुप्ता,रोटरी क्लब सिलीगुड़ी उम्मीद व पॉल हर्रिस सिलीगुड़ी रोटरी रक्त केंद्र के सहयोग से आयोजन किया गया क्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर के दौरान सभी संदीक्षा परिवारों व उनके बच्चों को मानव शरीर सम्बन्धी बीमारियों के बारे में अवगत कराया और उससे कैसे रोकथाम करना है इसके बारे में जागरुक किया।  इसमें  संदीक्षा अध्यक्ष श्रीमती स्वेता गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों को धन्यवाद किया गयाI इस कार्यक्रम में 8वीं वाहिनीं  के कार्मिको ने रक्तदान किया एवं कुल 43 संदीक्षा सदस्य व 53 बच्चें उपस्थित थे ।