सृजन से संवाद तक का आयोजन बच्‍चों की प्रतिभा उभारने की पहल

HIGHLIGHTS

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की पहल से पश्चिमबंग हिंदी अकादमी द्वारा "कविता की शक्ति का कार्य्रकम संपन्‍न

नई प्रतिभाओं के विकास को समुचित अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काव्य संध्या आयोजित: दिलीप दूगड़

काव्य संध्या में नारायणा स्कूल, डीपीएस, सिलीगुड़ी एवं हिंदी बालिका विद्यापीठ के बच्‍चे रहे अव्‍वल

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

पश्चिमबंग हिंदी अकादमी के द्वारा आयोजित सृजन से संवाद तक शीर्षक से एक काव्य संध्या का आयोजन सिलीगुड़ी के सूचना एवं संस्कृति अधिकारी अनिर्वान दाम के कुशल प्रबंधन में किया गया।‌ स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए अकादमी के सदस्य दिलीप दूगड़ ने कहा कि नई प्रतिभाओं को पहचानने और उसके विकास के समुचित अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काव्य संध्या एक बेहतर भविष्य का प्रस्थान मात्र है। आगे नन्ही एवं नई पीढ़ी के साथ-साथ हमारे कवि, साहित्यकार, आलोचक सहयोगी साथियों के सहयोग से सृजनात्मक दिशा को हर क्षेत्र में संभव बनाने की योजनाएं सरकार की ओर से महत्वपूर्ण भेंट है।

अकादमी के सदस्य डॉ० अजय कुमार साव ने सृजनात्मक रुचि के प्रति नई पीढ़ी को सजग एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए कविता की शक्ति की पहचान को अनिवार्य बताया। आगे कहा कि सबसे पहले कविता लिखते समय विषय वस्तु, भावगत एवं शब्दगत लय, शब्द चयन एवं शिल्प के अंतर्गत अलंकार, प्रतीक, बिंब एवं मिथक के समुचित प्रयोग का ज्ञान अनिवार्य है। इसके बाद रचना पाठ का कौशल भी पर्याप्त स्तर पर होना चाहिए तभी लिखे गए भावों एवं विचारों को हम श्रोताओं तक पहुंचा सकते हैं। अपने समापन वक्तव्य में अकादमी के वरिष्ठ सदस्य डॉ० ओमप्रकाश पांडेय ने विद्यालय एवं महाविद्यालय की विद्यार्थियों द्वारा स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रस्तुत कविताओं को वयस्क अर्थात् 'प्रौढ़ कविता' बताया। साथ ही नई पीढ़ी में कविता के विकास को विषय एवं शिल्प की दिशा में अत्यंत ही अनुकूल महसूस किया।

इस अवसर पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में वरिष्ठ साहित्यकार देवेन्द्र नाथ शुक्ल, पत्रकार डॉ० राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं साहित्यकार डॉ० मुन्नालाल प्रसाद शामिल रहे।  वर्ग 'क' में 36 विद्यालयों,  वर्ग 'ख' में 28 एवं स्थानीय कवियों द्वारा 15 काव्य प्रस्तुतियों के साथ इस काव्य संध्या में कुल 79 काव्य प्रस्तुतियों से सिलीगुड़ी का काव्य जगत अवश्य ही गौरवान्वित रहा।

अकादमी द्वारा आयोजित "स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता" के वर्ग 'क' में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान क्रमशः समृद्धि ( नारायणा स्कूल), यश जालान ( डीपीएस, सिलीगुड़ी) एवं जाह्नवी डीडवानिया ( हिंदी बालिका विद्यापीठ) को प्राप्त हुआ। साथ ही नंदिता दुबे, सक्षम राज, मो० शकीबुद्दीन, आलोक प्रसाद शर्मा एवं आयुष शर्मा को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

वर्ग 'ख' में प्रथम स्थान राज नंदिनी राय, द्वितीय स्थान पीहु महतो एवं तृतीय स्थान अंशु कुमारी गुप्ता ने प्राप्त किया। साथ ही निशु साहू, ज्योति श्रीवास्तव, आराधना रजक, नजमा खातून एवं अंकित मिश्रा को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर गीतकार बसंत कर्वा द्वारा प्रस्तुत गीत से आरंभ काव्य संध्या में अर्चना शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, अंजू गुप्ता, प्रेरणा यादव, रजनी भगत, काजल दास, बबिता झा,वासुदेव थापा, गुंजन गुप्ता, ममता मालपानी, देवेंद्र नाथ शुक्ल, मुन्नालाल प्रसाद, इंद्रजीत कौर, डॉ० राम प्रकाश श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया।

इस अवसर पर डॉ मीरा कुमारी प्रसाद, आशा पासवान, अंबुज राय, देवाशीष राय, जितेंद्र प्रसाद, डॉ० पूनम सिंह, उपेंद्र चौधरी, विकास प्रसाद की उपस्थिति प्रतिभागियों एवं आयोजकों के लिए सराहनीय रही। कार्यक्रम के आयोजन के कुशल संचालन की भूमिका में राज नंदिनी राय एवं कुमारी रीता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। आयोजन को सफल बनाने में गीतांजलि प्रसाद, प्रियंका दास, सुमित कुमार, बिक्की प्रसाद, सबाना‌ खातून, काजल झा,  निखिल कुमार साहनी, अंशु गुप्ता, निशु साहु, ज्योति श्रीवास्तव, पीहु महतो का विशेष सहयोग रहा।