• झंकार मोड़ से शुरू हुई रैली, शहर भर में बाल श्रम के खिलाफ गूंजा संदेश
• महिला थाना, लियो क्लब और स्थानीय संगठनों की संयुक्त पहल
वीडियो देखें:
https://www.facebook.com/share/v/1EQtr5eayQ/
एनई न्यूज भारत,सिलीगुड़ी, 12 जून: अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रमिक निषेध दिवस के अवसर पर आज सिलीगुड़ी में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महिला थाना, लियो क्लब ऑफ सिलीगुड़ी प्रेरणा, गुरुकुल के सदस्य एवं " लर्निंग सेंटर फॉर चिल्ड्रन आनंद मेला केंद्र के सहयोग से निकाली गई।
रैली की शुरुआत झंकार मोड़ से हुई और विभिन्न मार्गों से होती हुई शहर के मुख्य चीनी सेंटर वार्ड नंबर 6 में जाके समाप्त हुई में पहुंची। इस रैली का उद्देश्य बच्चों से श्रम कराने के खिलाफ समाज को जागरूक करना और सभी को यह संदेश देना था कि "बाल श्रमिक नहीं, शिक्षा उनका अधिकार है।"
रैली में स्कूली बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस कर्मियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में स्लोगन वाली तख्तियां थाम रखी थीं, जिनमें बाल श्रम के खिलाफ संदेश और शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया था।
महिला थाने की प्रमुख अधिकारी ने इस अवसर पर कहा, "बाल श्रमिक एक सामाजिक बुराई है, और इसे समाप्त करने के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। बच्चों को बचपन और शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए।"
लियो ऑफ क्लब प्रेरणा गुरुकुल की ओर से भी इस पहल की सराहना की गई और कहा गया कि भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जाएंगी।
यह रैली समाज के हर वर्ग को यह सोचने पर मजबूर करती है कि आज भी हमारे आसपास ऐसे कई बच्चे हैं जो स्कूल की बजाय काम करने को मजबूर हैं। हमें मिलकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में कदम उठा ने होंगे।