स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा अहम, जीवन में उतारना जरूरी : डीआईजी

जंयती पर बीएसएफ ने सफाई अभियान का दिया संदेश

न्‍यूज भारत, कोलकता : आजादी के अमृत महोत्‍सव के अवसर पर नदिया जिले में सीमा सुरक्षा बल ने प्रधानमंत्री के क्रांतिकारी अभियानों में से एक ‘स्वच्छ भारत अभियान’ अपने आप में अनूठा है। भारत सरकार की यह पहल प्रशंसनीय है। आज स्वच्छ भारत अभियान अपनी 7 साल पूरी कर चुका है। कहते है "जहां होती है रोज सफाई, वहां ना आए कभी कोई बीमारी" इस पंक्ति को बढ़ावा देने का ही काम किया है। बंगाल के साउथ बंगाल फ्रंटियर के अंर्तगत कृष्णानगर स्थित बीएसएफ के क्षेत्रीय मुख्यालय के कार्मिकों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर  स्वच्छ भारत अभियान चलाया। सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय कृष्णा नगर ने नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों के साथ मिलकर शनिवार सुबह एक सफाई अभियान चलाया।इसमें बीएसएफ की तरफ से क्षेत्रीय मुख्यालय कृष्णा नगर के उप महा निरीक्षक अमरीश कुमार आर्य  के दिशा निर्देश में कुल 105 कार्मिकों ने भाग लिया। वहीं नेहरू युवा केन्द्र की और से रिजवी शहनाज और उनके साथियों ने स्‍वच्‍छ भारत अभियान में बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस सफाई अभियान में केन्द्रीय विद्यालय कृष्णा नगर और रूई पुखर गांव के आस पास के इलाके में साफ सफाई की गई। इसके साथ ही रास्ते के गड्ढ़ों में मिट्टी भराई की गई तथा साथ ही पेड़ पौधों में पानी और खाद भी डाला गया। डीआईजी अमरीश कुमार आर्य ने संवादाताओं को संबोधित करते हुऐ कहा की सफाई से हमारे आसपास वाले वातावरण के साथ साथ हमारे मन और आत्मा को भी सुंदरता बनाती है। इस लिए हमें अपने जीवन में सफाई की आदत भी डालनी जरूरी है। उन्होंने याद दिलाया कि गांधी जी हमेशा कहते थे कि स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा अहम है। इस कथन से हम समझ ही सकते हैं कि उनकी नज़र में स्वच्छता कितनी जरूरी थी। उन्होंने एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत की कल्पना की थी, जिसे पूरा करने का भार हर एक भारतीय नागरिक का है।